RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

पटना:मुख्यमंत्री ने बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता टीम इंडिया एवं आयोजन को सफल बनाने में बहुमूल्य योगदान देनेवालों को किया सम्मानित।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )02 दिसम्बर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बापू टावर के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ सहित इस आयोजन को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देनेवालों को सम्मानित किया। विजेता भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों और मुख्य प्रशिक्षक को 10-10 लाख तथा टीम के सर्पोटिंग स्टाफ को 5 लाख रूपये की सम्मान राशि मुख्यमंत्री ने प्रदान की। साथ ही इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सहयोगियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भारतीय टीम द्वारा चैंपियनशिप जीतने पर मुख्यमंत्री ने टीम की खिलाड़ियों सहित पूरी टीम को सम्मान राशि के साथ सम्मानित करने की उसी दिन तत्काल घोषणा की थी। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेन्द्र सिंह, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान नवनीत कौर, खिलाड़ी शर्मिला देवी, बिचू देवी खारिबाम, प्रिया सिरोही, सविता, संगीता कुमारी, मुमताज खान, उदिता, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, लालरेम्सियामी, बलजीत कौर, ज्योति, सुशीला चानू पुखरामबम, सुनेलिता टोप्पो, सुश्री नेहा, प्रीति दुबे, सुश्री मनीषा चौहान, इशिका चौधरी, ब्यूटी डुंगडुंग तथा दीपिका को 10-10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। साथ ही सर्पोटिंग स्टाफ में बिलावा सुरेश अंकिता, एड्रियन डिसूजा, आर्थर लुकास, डेव स्मोलेनार्स,राखी विनय दरने, प्रिया सिरोही, एडिसन एलियास, फ्रांसिस पुष्पावती तथा अमुथा प्रकाश पेरुमल को भी 5 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।
कार्यक्रम में नालंदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अभय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार पुलिस अकादमी, नालंदा जिला प्रशासन, गया जिला प्रशासन की टीम को भी इस आयोजन में उत्कृष्ट कार्य एवं सहयोग करने हेतु मुख्यमंत्री ने प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ज्ञातव्य है कि राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का सफल आयोजन हुआ था। चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया तथा भारत सहित छह देशों की टीमें शामिल हुईं थीं। फाइनल में चीन को हराकर भारत की महिला टीम चैंपियन बनी है।
कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री को सामान्य प्रशासन एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेन्दर ने शॉल भेंटकर स्वागत किया, जबकि हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा निर्मित, बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन से संबंधित वृत्तचित्र दिखाई गई।
कार्यक्रम में खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन तथ खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण, पटना प्रमण्डल के आयुक्त मयंक बरबड़े, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, खेल विभाग के निदेशक महेन्द्र कुमार, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेन्द्र सिंह, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलिमा टेटे, उप कप्तान नवनीत कौर सहित भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ी, सर्पोटिंग स्टाफ एवं सम्मानित होने वाले अधिकारीगण तथा उनकी टीम के सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (NCGG) ने मालदीव और बांग्लादेश के 95 सिविल सेवकों के लिए 2 सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम पूरा किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:सेवा पंखवाड़ा 2025: जिले में दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर सहित सहायक उपकरण वितरित।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री की दीपावली पर सौगात:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य कर्मचारियों के लिए बोनस देने का किया अनुमोदन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस की दबिश के कारण टॉप 10 अपराधियों ने न्यायालय में किया आत्म समर्पण।

rktvnews

भोजपुर : विधायक राहुल तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवइनिया मे हो रहे कटाव के संबंध में लिखा पत्र।

rktvnews

नवादा: लोकसभा चुनाव को ले गठित विभिन्न कोषांग की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment