RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर: भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 की तैयारी समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

लोक गायिका शारदा सिन्हा के सम्मान में भी होगा तोरण द्वार का निर्माण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 नवंबर। भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 को मनाने को लेकर आज तैयारी समिति की बैठक भोजपुरी के शोधार्थी छात्र रोहित सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसका संचालन पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया।
भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले आयोजित आयोजन की तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक के दौरान निर्णय लिया गया की आयोजन में पद्मश्री लोक गायिका शारदा सिन्हा की स्मृति में बनाया जाए वही उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला से आने वाले धोबी नाच व कठघोड़वा फॉल्क नृत्य को पटेल बस पड़ाव की बनी नई बिल्डिंग पर कराया जाए। साथ ही भोजपुरी पर होने वाली परिचर्चा की जिम्मेवारी भोजपुरी मैथिली अकादमी के पूर्व सदस्य रवि प्रकाश सूरज को सौंपी गई।
बैठक के दौरान गोंड नाच डुमराव के ढकाईच गांव के शिव बहादुर गोंड नाच पार्टी को बुलाने की आम सहमति बनाई गई। बैठक के दौरान अब तक की की गई तैयारियों पर पत्रकार नरेंद्र सिंह ने प्रकाश डाला जिसपर उपस्थित लोगो ने विचार विमर्श किया।
उपस्थित लोगो में चंद्रभूषण पांडे,राजेंद्र राय,विजय बहादुर सिंह,उमेश कुमार सुमन,पत्रकार गौतम अनुभवी,संजय श्रीवास्तव ,गांधी जी,रामाधार राय,अजय कुमार सिंह, आदि प्रमुख थे।

Related posts

भोजपुर: समाजसेवी अमरदीप ने सिविल सर्जन कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप ,जिलाधिकारी से जांच की मांग।

rktvnews

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

रोहतास में होने वाले अंतर जिला मोइन उल हक़ कप फुटबॉल टूर्नामेंट हेतु भोजपुर की टीम का किया गया चयन।

rktvnews

भारतेंदु हरिश्चंद्र की स्मृति में कवि गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा जनता दल (सेक्‍युलर) कर्नाटक के प्रमुख और एचडी रेवन्ना से की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भू अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment