RK TV News
खबरें
Breaking Newsभ्रष्टाचार

भोजपुर: निगम को लूट रहे महापौर और नगर आयुक्त,नगर आयुक्त और महापौर आखंड भ्रष्टाचार में है लिप्त: क्यामुद्दीन अंसारी

सड़कों के निर्माण में गड्ढों में धूल भर ऊपर से कालीकरण कर लूट रहे जनता का पैसा:क्यामुद्दीन

आरा/भोजपुर 18 नवंबर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने एक ब्यान जारी कर संवाददाताओं को बतलाया कि आरा नगर निगम लुट का अड्डा बन गया है,यहां घोर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार हो रहा है।इंसाफ मंच के राज्य सचिव व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आज अहले सुबह जिला मुख्यालय, अम्बेडकर जी की मूर्ति के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा था तो उन्होंने देखा कि सड़क पर बने गढ़े मे धूर भरकर अलकतरा से सड़क का कालीकारण हो रहा था।उन्होंने बताया की इसको लेकर उन्होंने उसी समय जिला पदाधिकारी को फोन किया उन्होंने उठाया नहीं तो उनके वाट्सअप पर इसकी शिकायत भेज दी फिर आरा सदर एसडीओ को फोन कर दूरभाष पर उनको बतलाया कि आरा निगम लुट का अड्डा बन गया है श्रीमान आकर देख लिया जाय और जांचो परांत कार्रवाई की जाए लेकिन सदर एसडीओ ने यहां नहीं होने की बात की।

हो रहे सड़क निर्माण की अनियमितता की जांच कर गड्ढे से धूल निकालते क्यामुद्दीन अंसारी

भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा निगम डेढ़ लाख के यूरिनल का टेंडर निकालता है और 90 लाख ₹ का बगैर टेंडर के सड़क निर्माण करा रहा है यह घोर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार है।भाकपा माले नेता ने कहा कि नगर आयुक्त भ्रष्ट है और 90 लाख ₹ का सड़क निर्माण बगैर अनुभव के अपने रिश्तेदार से काम करवा रहे है यह जनता के रुपयों का डंके की चोट पर लूट है।माले नेता ने बताया की विभागीय कार्य दो लाख से अधिक होता तो है तो टेंडर और बोर्ड की बैठक के माध्यम से कार्यों को कराया जाता है उन्होंने निगम पर आरोप लगाते हुए कहा की बगैर टेंडर और निगम बोर्ड की बैठक मे बगैर पारित के यह सड़क निर्माण भ्रष्टाचार का आकंठ नमुना है।भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि छठ घाटों की साफ -सफाई मे दो चार लाख खर्च करने मे आरा निगम के हाथ पांव फुलने लगते है,आरा शहर की नालियों ,गलियों की साफ -सफाई तो ठीक से हो नहीं पाती है निगम धन लुट लेने पर आमादा है।भाकपा माले नेता ने कहा कि निगम प्रशासन के वितिय अनियमितता के खिलाफ छठ बाद आंदोलन होगा और आरा शहर की अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से लिखित आवेदन के साथ किया जायेगा।
भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने जोर देकर संपूर्ण नगर निगम की वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार की जांच की मांग करते हुए नगर आयुक्त पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

Related posts

केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के प्रोजेक्ट समयबद्ध रूप से पूरे करे – उप मुख्यमंत्री, दिया कुमारी

rktvnews

भोजपुर:एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ,प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का विकास मोडल नित्य नए आयाम स्थापित कर रहा है।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने ‘रंगीन मछली’ ऐप किया लॉन्च।

rktvnews

भोजपुर:माउंट लिट्रा जी विद्यालय में सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर मीट- 3 के तहत चार दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

भोजपुर:माँ गायत्री विद्या मंदिर में चलो पौधा लगाये, वातावरण को स्वच्छ बनाए कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:संत रविदास की गथा कों युग युगांतर तक किया जाएगा याद : रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment