RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल शासकीय आवास पर बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दीपोत्सव के दृष्टिगत राज्यवासियों को अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इससे न केवल स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को समर्थन मिलेगा, बल्कि “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसे अभियानों को भी बल मिलेगा।

Related posts

चतरा:79वें स्वतंत्रता दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।

rktvnews

भोजपुर: बाबू जगजीवन राम के पैतृक निवास पर मनाई गई उनकी 118 वी जयंती।

rktvnews

भोजपुर: मतदान जागरूकता को ले जैन महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट।

rktvnews

सीएसआईआर-आईआईआईएम जम्मू-प्रशिक्षित सोलर मैकेनिकल इंजन ने ऑनर्सग्रैडयू 2025 छात्रवृत्ति पुरस्कार में शीर्ष सम्मान जीता।

rktvnews

नई दिल्ली में कर्त्तव्य पथ पर 75वां गणतंत्र दिवस समारोह पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों की उपस्थिति से मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment