RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जनपद के 1338 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कन्या पूजन कार्यक्रम किए गए आयोजित।

जिलाधिकारी ने सरूरपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर किया कन्या पूजन।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)11 अक्टूबर। मिशन शक्ति फेज 5 ,अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सचिवालय सरूरपुर कला में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विशेष कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और बड़ी श्रद्धा व आदर के साथ कन्याओं के चरण पवित्र साफ जल से धोए। और उन्हें तिलक लगाकर चुनरी उड़ा कर पूजन कर प्रसाद वितरित किया और उपहार देकर सभी कन्याओं को आशीर्वाद दिया जिलाधिकारी ने कहा कि कन्याएं हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका आदर एवं सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने समाज में कन्याओं के प्रति आदर एवं समर्पण की भावना को बढ़ावा देने के महत्व पर भी जोर दिया।
जिलाधिकारी के निर्देशन में आज जनपद के 1338 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिलाधिकारी ने कन्याओं को सम्मानित किया और उन्हें उपहार भेंट किए।
समाज में कन्या के प्रति सम्मान एवं स्वीकृति की भावना को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है जिससे प्रेरणा लेनी चाहिए ।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रही।

Related posts

भोजपुर: संभावना में “विश्व पर्यावरण दिवस” पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में बहादुरपुर के उघरा पंचायत में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

नवादा: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से मंडल कारा नवादा का किया निरीक्षण।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज द्वारा आयोजित हुआ ‘शक्तिपात-दीक्षा’ कार्यक्रम!भगवत् कृपा होती है तभी कोई व्यक्ति साधना के पथ पर बढ़ता है : माँ विजया

rktvnews

भोजपुर:बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ महा धरना आयोजित।

rktvnews

भोपाल:निष्पक्षता, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता ही पुलिस अधिकारी की पहचान : पुलिस महानिदेशक

rktvnews

Leave a Comment