RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:अपर सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार की अध्यक्षता में बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में की पीएम श्री स्कूल के क्रियान्वयन के संबंध मेरठ मंडल के संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)07 अक्टूबर।पीएम श्री योजना अंतर्गत मेरठ मंडल में चयनित पीएम श्री विद्यालयों के प्रधान अध्यापकों के साथ आज बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में विपिन कुमार अपर सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में ,कंचन वर्मा महानिदेशक स्कूल शिक्षा राज्य परियोजना निदेशक उत्तर प्रदेश,प्रीति निदेशक पीएम श्री योजना भारत सरकार की उपस्थिति में मेरठ मंडल के मुख्य विकास अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व मेरठ मंडल के अंतर्गत चयनित पीएम श्री विद्यालयों की प्रगति समीक्षा के संबंध में विचार विमर्श के साथ कलेक्टर सभागार में बैठक का आयोजन किया गया और जनपद द्वारा पीएम श्री विद्यालयों को विकसित उच्चिकृत किए जाने संबंधित विभिन्न अभिनव प्रयासों के संबंध में विचार विमर्श के साथ-साथ मेरठ मंडल के 50 पीएम श्री विद्यालयों के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। जिसमें प्रधानाध्यापको द्वारा बताया गया कि पीएम श्री विद्यालयों में अब हर कोई अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन करना चाहते है पीएम श्री विद्यालय बनने से बहुत-बहुत सुविधा भी बढ़ रही हैं अपर सचिव स्कूल शिक्षा भारत सरकार ने बताया राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत पीएम श्री स्कूलों को अत्यधिक क्रियाशील किया जा रहा है
पीएम श्री योजना (Prime Minister School for Rising India) केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य जिले के पुराने स्कूलों को अपग्रेड करना है। इस योजना के तहत, स्कूलों को आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की जा सके। योजना के अंतर्गत स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाए जाएं, जहां बच्चों को नई तकनीकों से परिचित कराया जाएगा।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा, जिसमें कक्षाओं का निर्माण, बेंच-डेस्क की व्यवस्था, और अन्य शैक्षिक साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। यह योजना 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए छात्रों को प्रशिक्षित करने पर केंद्रित है, जिससे वे भविष्य में अधिक प्रतिस्पर्धी और सक्षम बन सकें।
विपिन कुमार ने स्कूलों की स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता और छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना इस योजना का प्रमुख लक्ष्य है।
उन्होंने पीएम श्री स्कूल के शिक्षकों और स्टाफ के प्रशिक्षण पर भी जोर दिया, ताकि वे नई तकनीकों और शिक्षण पद्धतियों से परिचित हों। साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि नियमित रूप से मॉनिटरिंग और मूल्यांकन किया जाए, ताकि योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके अध्यापक बच्चों को परिवेश के आधार पर शिक्षा दें उन्हें किसी भी शिक्षा को अनावश्यक रूप से रटवाने का अध्ययन ना करवाया जाए बच्चों को प्रैक्टिकल होकर ही पढ़ाया जाए जिससे कि उनकी शिक्षा पाने वाले भविष्य के लिए एक अच्छे राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देगी।
पीएम श्री स्कूल योजना का मुख्य उद्देश्य भारत में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और छात्रों को उन्नत शिक्षा के अवसर प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत, मौजूदा सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षणिक संस्थानों के रूप में विकसित किया जाएगा, जिन्हें “पीएम श्री स्कूल” के रूप में पहचाना जाएगा। पीएम श्री स्कूल योजना के अंतर्गत जनपद के फर्स्ट फेज में 6 विद्यालय चयनित हुए थे सेकंड फेज में 6 विद्यालय और चयनित हुए हैं कुल12 विद्यालय चयनित है।

पीएम श्री स्कूल योजना का मुख्य उद्देश्य:

1. उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा: पीएम श्री स्कूल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसमें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और तकनीकी संसाधनों का उपयोग शामिल है ताकि छात्र बेहतर ढंग से सीख सकें।
2. बुनियादी ढांचे का विकास: स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिसमें स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल के मैदान और स्वच्छता सुविधाएं शामिल हैं।
3. शिक्षकों का प्रशिक्षण: शिक्षकों के कौशल और क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित प्रशिक्षण और विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह सुनिश्चित करेगा कि शिक्षक नवीनतम शिक्षण पद्धतियों और तकनीकों का उपयोग कर सकें।
4. सतत विकास लक्ष्यों का पालन: पीएम श्री स्कूल सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुरूप शिक्षा प्रदान करेंगे, जिसमें पर्यावरणीय जागरूकता, लैंगिक समानता, और समावेशी शिक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।
5. डिजिटल शिक्षा: स्कूलों में डिजिटल तकनीक और ई-लर्निंग सामग्री का समावेश किया जाएगा, ताकि छात्र कहीं से भी और किसी भी समय शिक्षा प्राप्त कर सकें।
6. स्थानीय समुदायों की भागीदारी: स्कूलों को स्थानीय समुदायों से जोड़ने और उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इससे छात्रों के समग्र विकास में मदद मिलेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
पीएम श्री स्कूल योजना का लक्ष्य है कि छात्र केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि नैतिक, मानसिक और शारीरिक रूप से भी सशक्त हों। इस योजना के तहत चयनित स्कूल देश भर में उन्नत शिक्षा के मॉडल के रूप में उभरेंगे और भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखेंगे।
बैठक के अंत में, अधिकारियों ने आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की और पीएम श्री स्कूल योजना को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए और अपनी समस्याएं भी बताएं।
बैठक समापन के बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपर सचिव विपिन कुमार, निदेशक स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश को, देशभर में बागपत की पहचान हेरिटेज श्रेणी में पर्यटन के रूप में चुने गए गांव पुरा महादेव मंदिर का स्मृति चिन्ह व पौधा देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , बागपत बुलंदशहर ,गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद ,हापुड़ एवं मेरठ के सम्मानित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जमुई: जेपी की जन्मभूमि सिताबदियारा से शुरू होगी प्रशांत किशोर की ‘बिहार बदलाव यात्रा’ , 20 मई से पूरे बिहार के दौरे पर निकलेंगे PK

rktvnews

पटना डीएम ने जिला स्थापना शाखा, पटना की लिपिक सुनीता कुमारी को किया निलंबित।

rktvnews

जगजीवन कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया!गुरु की पहचान उसके शिष्य से होती है:प्राचार्य प्रो आभा सिंह

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने राजभवन मंदिर पुनर्निर्माण कार्य का किया शिलान्यास।

rktvnews

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को मंज़ूरी दी।

rktvnews

चतरा :जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment