RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास: जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु सभी बैंक के डीसीओ एवं अग्रणी बैंक प्रबंधकों के साथ की गई बैठक।

RKTV NEWS/रोहतास (बिहार)01 अक्टूबर।आज जिला उद्योग केंद्र सासाराम में सभी बैंक के डीसीओ एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक के साथ जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजन की गई। इस बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आशीष रंजन के द्वारा PMEGP और pmfme से संबंधित सभी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बताया गया की पीएमईजीपी योजना में 212 लक्ष्य के विरुद्ध अभी तक 185 आवेदन स्वीकृत कर लिए गए है मतलब की 87% सैंक्शन टारगेट पूरा कर लिया गया है। Pmfme योजना में 340 लक्ष्य के विरुद्ध अभी तक 102 आवेदन स्वीकृत कर लिए गए हैं।
इसके अलावा उद्योग विभाग में बिहार लघु उद्यमी योजना का प्रशिक्षण भी चल रहा है। 1217 लाभुकों का चयन होने के पश्चात अभी तक 610 लाभुकों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है।बैठक में उम्मीद जताई गई कि नवंबर माह तक सारे लाभुकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा कर लिया जाएगा।जिला उद्योग केंद्र के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित पीएम विश्वकर्म योजना का भी संचालन किया जा रहा है। इस योजना में रोहतास दूसरे स्थान पर है। इस योजना के तहत अभी तक रोहतास जिले से 16517 लाभुकों का रिकमेंडेशन करके स्टेज 3 के लिए राज्य को भेज दिया गया है इसके बाद राज्य स्तर से स्क्रुटनी के बाद इनका अंतिम रूप से चयन किया जाएगा चयन के पश्चात उनकी ट्रेनिंग करवाई जाएगी और ट्रेनिंग के बाद₹15000 का टूल किट दिया जाएगा और इच्छुक लाभुकों को 3 लाख तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Related posts

देहरादून: राज्यपाल ने उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को दिलाई पद की शपथ।

rktvnews

गिरफ्तार वारंटी गये जेल।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में AMC के ₹651 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण : भोजपुरी को संवैधानिक भाषा का दर्जा दिलाने हेतु चम्पारण से भोजपुरी सत्याग्रह जन आंदोलन का शंखनाद।

rktvnews

जयपुर:गणगौर उत्सव के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां।

rktvnews

गढ़वा:मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर गिरी गाज, पैसा मांगने के आरोप में बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका चयनमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment