RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जन सुराज की सरकार बनने के बाद बिहार से नही होगा पलायन: प्रशांत किशोर

RKTV NEWS/पटना(बिहार)20 सितंबर ।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पिछले 2 वर्षों से बिहार के हर जिले और प्रखंड में जाकर लोगों से मिल रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जन सुराज की सरकार बनने के बाद एक साल के भीतर बिहार से पलायन (distress migration) की गति को रोका जा सकता है।
जनता के बीच बढ़ रहे इस सवाल पर कि आखिर किस फॉर्मूले से एक साल में पलायन रोका जाएगा, प्रशांत किशोर ने इसे स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजनीतिक पार्टियां बिहार में नौकरियों के झूठे सपने दिखा रही हैं। कोई 5 लाख नौकरियों की बात कर रहा है, तो कोई 10 लाख, जबकि वास्तविकता यह है कि बिहार में सरकारी नौकरियों की संख्या सिर्फ 23 लाख है, जो बिहार की जनसंख्या के 2% से भी कम है। उन्होंने जोर देकर कहा, “98% लोगों के पास सरकारी नौकरी नहीं है और ना ही उनके पास इस विकल्प की कोई उम्मीद है। ऐसे में जो ये कहते हैं कि सरकारी नौकरी देकर पलायन रोक देंगे, वे बिहार के लोगों को मूर्ख बना रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने यह भी बताया कि दुनिया के विकसित देशों में तरक्की का रास्ता सरकारी नौकरियों से नहीं, बल्कि शिक्षा और पूंजी की उपलब्धता से बना है। उन्होंने नॉर्वे, स्वीडन जैसे देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन देशों में लोग नौकरियों के लिए रेलवे के एग्जाम नहीं देते, बल्कि उन्हें अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए सुलभ पूंजी मिलती है। यही मॉडल जन सुराज भी बिहार में लागू करेगा।
प्रशांत किशोर ने अपनी योजना के बारे में बताते हुए कहा कि अगर बिहार से मजदूरों का पलायन रोकना है, तो सबसे पहले यहां से पूंजी और बुद्धिजीवियों का पलायन रोकना होगा। हमारे साथ 10 बड़े अर्थशास्त्री इस दिशा में काम कर रहे हैं और उन्होंने एक ठोस मॉडल तैयार किया है, जिससे बिहार में पलायन को रोका जा सकेगा।

Related posts

भोजपुर:एसोसिएशन की बैठक में शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों के पालन के साथ विद्यालय संचालन हो : अविनाश कुमार

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने किया ई-पुस्तकालय का उद्घाटन।

rktvnews

पटना:छायावाद के प्रमुख स्तम्भ थे महाकवि जयशंकर प्रसाद: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जीने की राह सीखें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर:सैनिक हेल्प डेस्क का किया गया गठन।

rktvnews

बक्सर:मुख्य सचिव की मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना एवं पंचायत सरकार भवनों के लिए जमीन की उपलब्धता के संबंध में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग बैठक में डीएम हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment