RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: नगर रामलीला समिति अध्यक्ष सोनू राय के नेतृत्व में रामलीला को ले पंडाल निर्माण शुरू।

पंडाल निर्माण के दौरान मौजूद अध्यक्ष सोनू राय,पूर्व जिप अध्यक्ष हाकिम प्रसाद एवं आयोजन को की गई बुकिंग को दिखाते सचिव शंभू प्रसाद

रामलीला के बैनरों से पट जायेंगे शहर के चौक चौराहे: सोनू राय,अध्यक्ष

हर वर्ष से भव्य और पारंपरिक होगी इस बार की रामलीला : हाकिम प्रसाद

रसीद के माध्यम से रामभक्त दे रहे सहयोग: कोषाध्यक्ष

आयोजन को ले महीनो पूर्व की जा चुकी है कला मंडलियों की बुकिंग: सचिव

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 सितंबर। स्थानीय रमना मैदान स्तिथ आरा नगर रामलीला परिसर में आज रामलीला समिति के अध्यक्ष सोनू राय,सचिव शंभू प्रसाद कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हाकिम प्रसाद,जिला पार्षद धनंजय यादव आदि की देख रेख में रामलीला मनाने को लेकर पंडाल आदि का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सचिव शंभू प्रसाद ने बताया कि होने वाले रामलीला हेतु बाजा गाजा आदि सभी दो माह पूर्व ही तय कर लिए गए थे। सचिव ने रामलीला आयोजन के लिए कई कार्यक्रमों हेतु बुक किए गए कागजातों को भी दिखाया। हकीम प्रसाद कहते है की राम की पूजा अर्चना करनी है जिसकी इस बार हर वर्ष से ज्यादा उम्दा एवं पारंपरिक रूप मे मनाने हेतु तैयारी की जा रही हैं। कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया की पूर्व की भाती जनसहयोग राशिद के माध्यम से मांगना जारी रहेगा।चुकीं रामभक्त अनगिनत है और सहयोग करने को इच्छुक रहते है। उन्होंने कहा की हम चाहते है की आपसी सद्भाव के बीच रामलीला मनाई जाए।
इस बीच नगर रामलीला परिषद में नए ढंग से आकर्षक बैनर लगाया गया है वही कल से शहर के चौक चौराहों को रामलीला के बैनर से पाट दिया जायेगा। समिति ने बताया की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और जो शेष है उसके लिए रामभक्त लगे हुए है।
इस दौरान दर्जनों लोग उपस्थित थे जिसमे जिप के पूर्व उपाध्यक्ष भी शामिल थे।

Related posts

पटना:समृद्ध काव्य-कल्पनाएँ कविता का ऋंगार करती हैं, यही कवि की शक्ति भी : डॉ सुलभ

rktvnews

नेहरु युवा केंद्र और प्रयास के संयुक तत्वधान में खेल प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

दिल्ली के उपराज्यपाल ने ‘ग्रामोद्योग विकास योजना’ के तहत 130 लाभार्थियों को मधुमक्खी बक्से और टूलकिट वितरित किए।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक क्रांति की नई शुरुआत।

rktvnews

अनुराग ठाकुर ने ‘स्पोर्ट्स साइंस कॉन्क्लेव’ में पैरा एथलीटों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

पटना:कायस्थ समाज ही देश को न्याय और सुशासन दे सकता हैं: राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनुप श्रीवास्तव

rktvnews

Leave a Comment