RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

रामगढ़:खेलो झारखंड अंतर्गत 13 सितंबर तक चलने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2024-25 का हुआ शुभारंभ।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)03 सितंबर।झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में खेलो झारखंड अंतर्गत 3 सितंबर से 13 सितंबर तक चलने वाले जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 – 25 का शुभारंभ मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम के द्वारा रामगढ़ शहर के सिदो कान्हू मैदान रामगढ़ में किया गया। खेलो झारखंड अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तहत 13 सितंबर तक जिला स्तर पर प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों के बीच खो खो, कबड्डी, फुटबॉल, योगा, एथेलेटिक्स, बैंड, हॉकी, चेस, वॉलीबाल, वुशू, क्रिकेट आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा वही विजयी खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हेतु भेजा जाएगा।
इस दौरान सभी को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि सभी खिलाड़ी प्रखंड स्तर पर विजेता बनकर जिला में पहुंचे है। खेलों झारखंड के माध्यम से वैसे खिलाड़ी जो सुदूरवर्ती इलाके से है उन्हे खेलों झारखंड प्रतियोगिता के माध्यम से आगे बढ़ने का मौका मिलता है। यहां से कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी रामगढ़ जिला का खेल के क्षेत्र में नाम रोशन किया है। हमे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी लोग भी इस प्रतियोगिता में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। खेलो झारखंड अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14, 17 व 19 बालक वर्ग में कबड्डी एवं खो-खो खेल का आयोजन किया गया वहीं विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभात आनंद कुल्लू, शारीरिक शिक्षक बलविंदर सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, शेखर कुमार, दीपक सिंह, मिथलेश कुमार रविदास, आशीष कुमार दास, कमल कुमार,निरंजन कुमार महतो कुलदीप कुमार ,रविंद्र दुबे,रोशन करमाली सोनू करमाली, इमरान खान, सरफराज खान, अरुण कुमार, आदित्य कुमार महतो, मनीष अभीर, मनोज तिर्की, पुरण चंद्र महली, प्रियंका कुमारी, रविन्द्र कुमार, रविंद्र कुमार महतो, तेजू मुंडा सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने ईदगाह पहुंच ईद-उल-फितर के मद्देनजर चल रही तैयारियों का लिया जायजा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

बागपत:राजसी अंदाज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत बागपत की बेटियों की हो रही शादियां बेटियों ने लिए फेरे सरकार का किया धन्यवाद अर्पित।

rktvnews

जयपुर:प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025 का भव्य उद्घाटन- प्रवासी राजस्थानियों का वैश्विक महाकुंभ बना जयपुर।

rktvnews

नारनौल:अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023,अटेली के विधायक सीताराम यादव ने फीता काटकर किया प्रदर्शनी का शुभारंभ।

rktvnews

भोपाल:जीसीसी, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनायी तुलसी जयंती।

rktvnews

Leave a Comment