RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सागर परिक्रमा चरण- IV’ कल से हो रहा है प्रारंभ।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,17मार्च। सागर परिक्रमा चरण- IV की यात्रा कर्नाटक में 18 मार्च 2023 को उत्तकर कन्नड़ तथा 19 मार्च 2023 को उडुपी और उसके बाद दक्षिण कन्नड़ को कवर करते हुए दो दिनों तक जारी रहेगी।
आयोजन के दौरान प्रगतिशील मछुआरों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, केसीसी और राज्य योजना से संबंधित प्रमाणपत्र/मंजूरी पत्र प्रदान किए जाएंगे।
पीएमएमएसवाई योजना, राज्य की योजनाओं, ई-श्रम, एफआईडीएफ, केसीसी आदि पर साहित्य को मछुआरों के बीच जिंगल प्रस्तुत करके प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वीडियो, डिजिटल अभियान के माध्‍यम से लोकप्रिय बनाया जाएगा। योजनाओं के व्यापक प्रचार के लिए मछुआरों में जिंगल बनाया जाएगा।
सागर परिक्रमा पर कन्नड़ में गीत लांच किया जाएगा।
यात्रा में राज्य के मत्स्य अधिकारी, मछुआरों के प्रतिनिधि, मछली-किसान, उद्यमी, हितधारक, पेशेवर, अधिकारी तथा देश भर के वैज्ञानिक रहेंगे।
कर्नाटक में सागर परिक्रमा का चौथा चरण दो दिनों तक चलेगा। यात्रा 18 मार्च 2023 को उत्तर कन्नड़ तथा 19 मार्च 2023 को उडुपी और उसके बाद दक्षिण कन्नड़ को कवर करेगी। इस तरह सभी तीन स्थानों को कवर किया जाएगा।
इस यात्रा में केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरूषोत्तम रूपाला, मत्स्य पालन, डेयरी और पशुपालन तथा डेयरी राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव कुमार बालियान, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री डॉक्टर एल मुरूगन, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री, मत्स्य पालन बंदरगाह, अंतरदेशीय जल परिवहन राज्यमंत्री, कर्नाटक सरकार के श्रम, समाज कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, जिला प्रभारी मंत्री-कन्नड़, नगर पालिका परिषद, कारवाड़ के अध्यक्ष, उत्तर कन्नड़ जिला मछली विपणन परिसंध, कारवाड़ के अध्यक्ष, कर्नाटक राज्य पश्चिमी संरक्षण कार्यबल बंगलुरू के अध्यक्ष, विधानसभा के सभापति और विधायक, विधान परिषद के सदस्य, संसद सदस्य, मत्स्य सचिव श्री जतिन्द्र नाथ स्वेन, आईएएस, संयुक्त सचिव मत्स्य जे.बाबाजी आईएएस, कनार्टक सरकार की पशुपालन तथा मत्स्य पालन सचिव श्रीमती सलमा के. फहलम आईएएस, भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के अधिकारी, मत्स्य पालन निदेशक, कर्नाटक सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय तटरक्षक, भारतीय मत्स्य सर्वेक्षण, कर्नाटक समुद्री बोर्ड के अधिकारी तथा मछुआरों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Related posts

भोजपुर जिलाधिकारी बने वृद्ध का सहारा।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला यक्ष्मा फोरम की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी से संबंधित गवर्निंग कमिटि की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान का समय निर्धारित।

rktvnews

देवर्षि नारद जंयती पर विश्‍व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित किया गया पत्रकार पुरस्कार एवं सम्मान समारोह !अपने “स्व” की तलाश करें और उसके साथ खड़े हों : अमिताभ अग्निहोत्री

rktvnews

Leave a Comment