RK TV News
खबरें
धार्मिक

प्रियरंजन प्रसाद श्रीवास्तव की स्मृति में 14 से 20 मार्च को आयोजित होगी भागवत पुराण कथा।

प्रियरंजन प्रसाद श्रीवास्तव की स्मृति में 14 से 20 मार्च को आयोजित होगी भागवत पुराण कथा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 13 मार्च।जिला स्कूल के पूर्व प्राचार्य स्मृति शेष प्रियरंजन प्रसाद श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में भागवत पुराण कथा का आयोजन करमन टोला स्थित निवास पर 14 से प्रारंभ होगा। इसकी जानकारी देते हुए उनके पुत्र अभय श्रीवास्तव ने बताया कि पिताश्री की इच्छा का अनुपालन हो रहा है। यह कार्यक्रम 14 मार्च से 20 मार्च तक प्रतिदिन संध्या 4:00 से 7:00 तक कथा वाचक अरविंद कुमार ओझा द्वारा सुनाया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने बताया पिताजी सामाजिक और धार्मिक कार्यों मैं बराबर सक्रिय रहे और दीन दुखियों की बराबर मदद करते रहे। कायस्थ समाज, चित्रगुप्त मंदिर,रमना हनुमान मंदिर, चैरिटेबल ट्रस्ट लावारिस सेवा केंद्र इत्यादि से जुड़े रहे। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन भोजपुर के अध्यक्ष, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने कार्यकर्ता, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारिणी के सदस्य रहे। ये जिला स्कूल से प्राचार्य के रूप में अवकाश ग्रहण किए 25 अप्रैल 2021 को अंतिम सांस ली। इन के पद चिन्हों पर चलना और सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाना हमारा दायित्व है। उन्होंने इस धार्मिक आयोजन में सभी के सम्मिलित होने की अपील की।कथा का समापन भंडारा से 21 मार्च को होगा।

Related posts

सकारात्मक दैवीय ऊर्जाओं का मंदिर में होता है प्रवाह:धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं हनुमान जी

rktvnews

राजस्थान:हज यात्रा-2024, 20 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हज हाउस में ई-सुविधा केन्द्र की स्थापना।

rktvnews

नवरात्र विशेष:नवदुर्गा (नवरात्रि) में माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप श्री शैलपुत्री जी की उपासना विधि।

rktvnews

भोजपुर:भगवान को भाव चाहिए : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

नर्मदा सेवा सेना का सदस्यता अभियान शुरू!महाआरती में शामिल हुए नर्मदा सेवा सेना के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता एवं विक्रम मस्ताल शर्मा।

rktvnews

Leave a Comment