RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यटन

काशी तमिल संगमम् के दूसरे चरण के पेशेवरों के समूह ने घाटों, सुब्रमण्यम भारती के आवास और कांची मठ का दौरा किया।

वाराणसी/उत्तर प्रदेश 22 दिसंबर।काशी तमिल संगमम् के दूसरे चरण के पेशेवरों (गोदावरी) के प्रतिनिधिमंडल समूह ने हनुमान घाट का दौरा किया और आचार्यों से वाराणसी के विभिन्न घाटों के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। प्रतिनिधियों ने घाट पर स्थित प्राचीन मंदिरों का भी दौरा किया।
बाद में, समूह ने हनुमान घाट स्थित सुब्रमण्यम भारती के आवास पर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने कांची मठ का भी दौरा किया और मठ के इतिहास के बारे में भी जानकारी हासिल की।
काशी तमिल संगमम् का दूसरा चरण 30 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगा। पिछले साल, काशी तमिल संगमम् का पहला चरण 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया गया। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से लगभग 1400 (प्रत्येक 200 व्यक्तियों के 7 समूह) लोगों के यात्रा करने की उम्मीद है। छात्रों, शिक्षकों और पेशेवरों वाले पहले तीन समूह पहले ही वाराणसी पहुंच चुके हैं। काशी प्रवास के दौरान वे अपने यात्रा कार्यक्रम के अनुसार प्रयागराज और अयोध्या भी जायेंगे।

Related posts

गिरिडीह:”Good Governance Week, 2025″ के तहत “प्रशासन गांव की ओर” से संबंधित कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भारतीय नौसेना ने पलाऊ ध्वज वाले टैंकर एमटी यी चेंग 6 पर अग्निशमन और बचाव अभियान चलाया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए दूसरे दिन 4 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र,अब तक कुल 11 अभ्यर्थियों द्वारा 16 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल।

rktvnews

सरैया में मुहर्रम पर दिखा आपसी सद्भाव का नजारा दर्जनों गांव के लोग ताजिया में हुए शामिल!जाप नेता रघुपति यादव का लोगो ने किया स्वागत।

rktvnews

रायपुर : खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ : राज्य में 10,796 हेक्टेयर क्षेत्रों में ऑयल पाम की खेती।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच मजबूत और तैयार रहें, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एनसीसी कैडेटों से प्रेरणा लें।

rktvnews

Leave a Comment