RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर )30 जुलाई।जिला पदाधिकारी भोजपुर की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठ़क में जिला कृषि पदाधिकारी भोजपुर के द्वारा खरीफ 2024 में विभिन्न फसलों के आच्छादन के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया। उनके द्वारा बताया गया कि इस वर्ष जिले में अबतक 120339-50 हेक्टेयर के विरुद्ध 47607-6 हेक्टेयर की रोपनी की गयी है। जिले में धान-108060-9 हेक्टेयर के विरुद्ध 40846 मक्का-5639-20 हे॰ के विरूद्व 3682 हे॰] ज्वार-1195-40 हे॰ के विरूद्व 727-3 हे॰ अरहर-1052-1 हे॰ के विरूद्व 579 हे॰ सावा-307-4 के विरूद्व 50-72 हे॰ बाजरा-1037 हे॰ के विरूद्व 372-2 हेक्टेयर में रोपनी हुई, जो कुल लक्ष्य का (39-60%) है। खरीफ में माह जुलाई तक उर्वरकवार उर्वरकों की आवश्यकता, आपूर्त्ति, खपत एवं अवशेष के संबंध में विस्तापूर्वक बताया गया।
इसी प्रकार यूरिया, डी॰ए॰पी॰] एम॰ओ॰पी॰] एन॰पी॰के॰एस॰ एवं एस॰एस॰पी॰ आदि का जिले में भंडारण का ब्यौरा उपलब्ध कराते हुए जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर के द्वारा बताया गया कि वर्त्तमान में यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। वर्त्तमान खरीफ सीजन में यूरिया पोस में 18079-384 एम॰टी॰ डी.ए.पी.-3050-78 एम.टी. एन.पी.के-3667-005 एम.टी. उपलब्ध है। जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि उर्वरकों की गुणवत्ता की जाँच करने एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के निमित्त जिला पदाधिकारी महोदय के आदेशानुसार छापेमारी दल का गठन किया गया है, जिनके द्वारा समय-समय पर उर्वरक दुकानों पर छापेमारी किया जाता है।
अनियमितता/गड़बड़ी की सूचना प्राप्त होते ही छापेमारी दल के द्वारा दुकानों में छापामारी की जाती है तथा विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध करायी जाती है। इस प्रकार अभी तक 44 दुकानों पर औचक निरीक्षण /छापेमारी की गयी है, जिनमें से 3 दुकानों में अनियमितता पायी गयी। साथ ही 1 दुकान को निलंबित किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर के द्वारा बताया गया कि गुणवत्तापूर्ण उर्वरक की उपलब्धता हेतु औचक रूप से उर्वरकों का नमूना संग्रह किया जाता है। इस वर्ष 177 के लक्ष्य के विरुद्ध 46 स्थलों से नमूना का संग्रह किया गया है। संग्रहित नमूने को जाँच हेतु पटना भेज दिया गया है साथ ही 17 नमुनो का फलाफल प्रतिवेदन प्राप्त हो चुका है।
इस संबंध में जगदीशपुर विधायक के द्वारा पृच्छा की गई कि जिले में उर्वरक की उपलब्धता प्रचुर मात्रा में है क्या?। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उर्वरक की कमी जैसी कोई समस्या इस जिले में नही है। किसानो को उचित एवं सुगमता पूर्वक उर्वरक की उपलब्धता हो पा रही है।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा बताया गया कि सरकार का सबसे पहला कार्य है किसानो को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाय। साथ ही छापेमारी दल का गठन कर जिले में छापेमरिया आयोजित की जाए जिससे सुगमतापूर्वक उर्वरक किसानो को मुहैया कराया जा सके।
बैठक में राज कुमार, जिला पदाधिकारी, शत्रुघ्न साहु, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी,अगिआँव विद्यायक शिव प्रकाश रंजन, जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह लोहिया, बड़हरा विधायक राधवेन्द्र प्रताप सिंह, एम.एल.सी, भोजपुर बक्सर राधा चरण सेठ, विधायक आरा सदर के प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, संदेश प्रतिनिधि करूण कुमार सिंह, बीरबल यादव, जिला अध्यक्ष रा॰ज॰दल॰ भाेजपुर, इफकाे के मुख्य क्षेत्र प्रबंधक एवं विस्कोमान के
प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:पंचायती राज सह प्रभारी म़ंत्री बड़हरा विधानसभा हेमतपुर और राजापुर में एनडीए कार्यकताओ के साथ करेंगे बैठक।

rktvnews

भोजपुर: एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कार्य बहिष्कार नौवें दिन भी जारी।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और संचार मंत्रालय के पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) की समीक्षा के लिए हुई बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

बागपत:“डर नहीं, समझ जरूरी”—शिविर ने हटाए नेत्रदान से जुड़े भ्रम।

rktvnews

बक्सर:नावानगर में अवस्थित बियाड़ा की भूमि को वन विभाग को हस्तांततरण के संबंध में की गई समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:अगिआंव में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा।

rktvnews

Leave a Comment