RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राजस्थान:अमेरिका के उपराष्ट्रपति की जयपुर यात्रा,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमेर किले में किया अमेरिकी उपराष्ट्रपति का स्वागत।

राजस्थानी आतिथ्य सत्कार से अभिभूत नजर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )22 अप्रेल। संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस की जयपुर यात्रा के दूसरे दिन आमेर किले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका आत्मीयतापूर्वक स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने श्री वेंस को बुके भेंट कर उनके सुखद प्रवास के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति एवं आतिथ्य सत्कार परंपरा के बारे में जानकारी दी। श्री वेंस, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उषा वेंस एवं बच्चे मंगलवार प्रातः 9 बजे आमेर किले का भ्रमण करने पहुंचे। यहां उनका ढोल-नगाड़ों और सजे हुए हाथियों के साथ राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने पारंपरिक वेश-भूषा में कालबेलिया व कच्छी घोड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। राजस्थानी कला-संस्कृति की मनोहारी प्रस्तुतियों से उपराष्ट्रपति श्री वेंस और उनके परिजन अभिभूत नजर आए। इसके बाद वे आमेर किले का भ्रमण कर राजस्थान की ऐतिहासिक स्थापत्य धरोहर से रूबरू हुए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति श्री वेंस सोमवार रात्रि सपरिवार जयपुर पहुंचे थे। श्री वेंस 24 अप्रेल को प्रातः अमेरिका के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

करथ ग्राम में हुआ भव्य महाआरती का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन में शिक्षकों को किया सम्मानित।

rktvnews

भोपाल:पर्यावरण को नष्ट करने का अर्थ है अपने आप को नष्ट करना, मानव ही नहीं प्राणिमात्र को नष्ट करना, ईश्वर की बनाई सृष्टि को समाप्त करना:गोकुल सोनी

rktvnews

निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित बैठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निदेशानुसार UIDAI से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोपाल:चैत्र नवरात्रि साधना शिविर का सफल आयोजन सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment