RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयसाहित्य

राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान,बलिया ने की बैठक।

RKTV NEWS/ बलिया, राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान की पांचवी राष्ट्रीय संगोष्ठी 8-9 अप्रैल ,की तैयारी को ले एक बैठक बलिया के माडल तहसील में डॉ भोला प्र. अग्नेय जी के अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में बलिया के भोजपुरिया भाग ले इस पर रणनीति बनाई गईं।
मुख्य अतिथि व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ उमाशंकर प्रसाद साहू ने सभी भोजपुरी आन्दोलन से जुड़े व्यक्तियों को आने का न्यौता दिया. विधि मंडल के पदाधिकारी डॉ आदित्य कु. अंशु ने बलिया,देवरिया, गाजीपुर, बस्ती, मऊ सहित उतरप्रदेश के सबल जनबल की उपस्थिति की बात कही. डॉ अग्नेय जी ने कहा भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए यह एक उचित और समर्थ संस्था है. अब जरूरी है एक जुटता के साथ लड़ने की। कार्यक्रम के दौरान विकास संस्कृति साहित्य अकादमी के साथ होली उत्सव काव्य पाठ विभिन्न कवियों द्वारा किया गया. इस अवसर पर शशि प्रेमदेव जी, श्रीराम सरगम, रमाशंकर मनहर, जितेन्द्र त्यागी, फतेह चन्द बेचैन, डॉ आदित्य कु अंशु, विवेक कुमार, शिवाजी पाण्डेय जी सरराज,सद्दाम हुसैन ने अपने विचारों एवं कविता को प्रस्तुत किया. संचालन डॉ. आदित्य कु अंशु ने एवं धन्यवाद ज्ञापन फतेह चन्द बेचैन ने किया।

Related posts

गया: पितृपक्ष मेला के सफल संचालन को ले नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर : अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने जावेद भाई के निधन पर दी श्रद्धांजलि!पार्थिव शरीर पर किया पुष्प चक्र अर्पित।

rktvnews

सेना प्रमुख बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर रवाना।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर थानान्तर्गत 01 ट्रक में लदा 894.6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब माफिया गिरफ्तार।

rktvnews

रायपुर : 2 साल के बच्चे को ब्रेन सर्जरी की जरूरत मुख्यमंत्री ने कहा अच्छा इलाज करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment