RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने डीसी मोनिका गुप्ता के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग

डीसी ने फीडबैक के आधार पर दिए महत्वपूर्ण सुझाव।

अधिकारी स्टेशन मेंटेन करें : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

RKTVNEWS/नारनौल(हरियाणा)05 जुलाई। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीसी के साथ विभिन्न विषयों को लेकर बैठक की। जिला महेंद्रगढ़ की तरफ से उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिला की रिपोर्ट दी। साथ ही डीसी ने फीडबैक के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का रीयल टाइम डाटा भेजने का सुझाव दिया।
इसके बाद डीसी ने अधिकारियों की बैठक ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी स्टेशन मेंटेन करेंगे। अगर कोई अधिकारी बिना बताए स्टेशन छोड़ेंगे तो कारवाई होगी।
उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों में आने वाली हर शिकायत को गंभीरता के साथ लें। अधिकारियों की हाजिरी सुनिश्चित करें। साथ ही हर रोज समय पर रिपोर्टिंग करें। जिला में लगभग 51 फीसदी से अधिक शिकायतें मौके पर ही निपटाई जा रही हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। शेष शिकायतें नीति निर्धारण से संबंधित है, उन्हें उसी दिन मुख्यालय भेजा जा रहा है। 70 फीसदी शिकायतें परिवार पहचान पत्र को लेकर आर रही हैं। पीपीपी अलग करवाने, अवैध कब्जे, पैमाईश व डिमांड में समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मकसद पब्लिक लाइफ को आसान बनाना है। लोगों का दुःख दर्द दूर करना हमारी पहली जिम्मेदारी है। चाहे बरसात हो या धूप समाधान शिविर हर हाल में 9 से 11 बजे तक लगेंगे।
इस मौके पर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, एसडीएम डा जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज व सीटीएम मंजीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बागपत।अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष- 2023″ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश मिलेटस पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय मिलेटस रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता हेतु जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद स्तरीय प्रदर्शन (रोड शो) कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभापति बनने के बाद आरा पहुंचने पर अवधेश नारायण सिंह का किया गया स्वागत।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर का किया सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता प्रशिक्षण के लिए भोजपुर बॉक्सिंग टीम रवाना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विश्व में शहडोल के “मिनी ब्राज़ील” विचारपुर की हो रही चर्चा: उप मुख्यमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलन मस्क के साथ बातचीत में द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

rktvnews

Leave a Comment