RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जयंती पर याद किए गए गांधी जी व शास्त्री जी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भोजपुर जिला मुख्यालय आरा स्थित कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया गया। इसके बाद का भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर डॉ अजय सिंह, प्रोफेसर बलराज ठाकुर, अमित द्विवेदी, सत्य प्रकाश राय, रतन धमालिया, बृजेंद्र सिंह यादव, प्रमोद राय आदि उपस्थित थे।

Related posts

डाक विभाग के बिहार परिमंडल ने शहीद दिवस पर गांधी जी के सिद्धांतों को किया याद!गांधीजी के सिद्धांतों पर विशेष आवरण का विमोचन

rktvnews

अध्याय शून्य : दिलीप शर्मा की कलाकृतियां -भुनेश्वर भास्कर ।

rktvnews

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम तहत संचालित अभियानों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बालासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दरभंगा:प्रसूताओं के बीच पौष्टिक आहार पैकेट वितरण।

rktvnews

भोजपुर:गुड फ्राइडे पर होली सेवियर चर्च में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया बलिदान दिवस।

rktvnews

Leave a Comment