RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के अंतर्गत नवनियोजित सारण जिला में पदस्थापित 427 कर्मियों को प्रभारी मंत्री ने वितरित किया नियोजन पत्र।

RKTV NEWS सारण (छपरा)03 जुलाई।बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के अंतर्गत कई पदों के लिये कर्मियों का नवनियोजन किया गया है।
इसके तहत सारण जिला के लिये नवनियोजित 16 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, 32 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो , 31 विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं 348 विशेष सर्वेक्षण अमीन को पदस्थापित किया गया है।
सभी नव नियोजित कर्मियों को आज प्रेक्षा गृह छपरा में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विज्ञान एवं प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग -सह- प्रभारी मंत्री सारण जिला द्वारा नियोजन पत्र वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार सरकार लगातार विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर नियुक्ति कर रही है। आज का यह कार्यक्रम इसी अभियान की एक कड़ी है। उन्होंने सभी नवनियोजित कर्मियों को अपनी जिम्मेदारी का पूरी लगन के साथ निर्वहन कर सर्वे कार्य को समयबद्ध ढंग से निष्पादित करने को कहा। उन्होंने सभी कर्मियों को भविष्य के लिये शुभकामनाएं दीं।
पटना में आयोजित राज्यस्तरीय नियोजन पत्र वितरण कार्यक्रम का यहाँ भी सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर विधायक जनक सिंह, विधायक डॉ० सी एन गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्षा, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता लोकशिकायत सहित अन्य पदाधिकारी एवं सभी नवनियोजित कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भारत-ब्रिटेन हरित हाइड्रोजन मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल सम्मेलन में सुरक्षित हरित हाइड्रोजन उत्पादन के विस्तार के लिए सहयोग को आगे बढ़ाया गया।

rktvnews

The Villain Who Raised Me: क्योंकि हर पिता कभी न कभी अपने बच्चे की कहानी का विलेन बनता है, ताकि वह उसकी ज़िंदगी का हीरो बन सके

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” के लिए सुझाव आमंत्रित किए।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को सफल बनाकर राजस्थान को गौरवान्वित करें’: मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment