RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: 4 जून को विपक्षी हो जायेंगे बेहोश : मंत्री प्रेम कुमार

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 मई।बिहार भाजपा के वरीय नेता व बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने आरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर भाजपा प्रत्यासी आर के सिंह के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा की देश सरिया कानून से नहीं बाबा साहेब के संविधान से चलेगा।धर्म के आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण भाजपा कभी नहीं होने देगा।राजद फिर से बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहता है।देश की जनता है सावधान,चारो ओर मोदी,मोदी और मोदी गूंज रहा है।चार जून को लालू जी,राबड़ी जी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती,और रोहिणी आचार्य सब हो जायेगें पटापट बेहोश, क्योंकि एन डी ए होगी 400 के पार तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार। तेजस्वी जी शातिर अपराधी को जेल का डर नहीं होता है। लालू प्रसाद सदा रहे है अतिपिछड़ों के आरक्षण के विरोधी।आप हमे हमारा हक नही देना चाहते। लालू जी सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार के आरक्षण के पक्षधर हैं। पिछले दस वर्षों के मेहनत बाल पर मोदी सरकार ने बनाई सबसे बेहतर देश की अर्थव्यवस्था। संविधान का पर कतरने वाले आज संविधान बचाने का नारा दे रहे हैं चोर मचाए शोर। बीस महीने फिर सत्रह महीने बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव अपने विभाग के विकास का हिसाब दे जनता को पंद्रह वर्षों के पति पत्नी के शासन काल में राजद ने कितने लोगों को नौकरी दी यह तो बताएं।कितने रोजगार ,उद्योग बंद किए और अपहरण उद्योग चलाए इसकी संख्या जनता को बताएं।जीतेगा एनडीए बनेगी तीसरी बार मोदी सरकार,सीटें होगी चार सौ के पार।उपरोक्त सभी जनसभा में बिहार भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणविजय रोशन, जदयु नेता धनजी प्रसाद जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी, हरे राम चंद्रवंशी,किरण सिंह आशीष कुमार, प्रमोद चंद्र बंशी, विकास कुमार, भानु प्रताप सिंह एनडीए नेता पैक्स के पंचायत अध्यक्षों सहित अतिपिछड़ा समाज के हजारों मतदाता मौजूद थे।

Related posts

खान एवं भूविज्ञान विभाग व जीएसआई परस्पर सहयोग व समन्वय से देंगे खनिज एक्सप्लोरेशन कार्य को गति, परस्पर अनुभवों को करेंगे साझा।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में की गई पंचायतों में क्लस्टर योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

भवन विकास निगम के इंजीनियर्स आई.आई.एम. इंदौर में सीखेंगे प्रबंधन के गुर ।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न प्रखंड के पंचायतों में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन! शिविर में 6179 आवेदन प्राप्त हुएं, 2531 आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन।

rktvnews

बक्सर: जिला गंगा समिति बक्सर द्वारा महर्षि विश्वामित्र कॉलेज में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत सेमिनार आयोजित।

rktvnews

समाज के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा में भारतीय मूल्यों का समावेश आवश्यक: विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment