RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने की वृक्षारोपण एवं कार्य योजनाओं की समीक्षा।

RKTV NEWS/सारण (बिहार)16 जून। मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग प्रेम कुमार द्वारा शनिवार को वैशाली जिले में वैशाली एवं सारण जिले के वर्षा कालीन वृक्षारोपण एवं इस वित्तीय वर्ष किए जाने वाले कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की साथ ही माननीय मंत्री द्वारा सारण जिले के विगत 5 सालो के विषयों Vision Document (विज़न दस्तावेज़) पुस्तक को प्रकाशित भी किया। यह पुस्तक माननीय मंत्री के निर्देश के आलोक में सारण वन प्रमंडल पदाधिकारी रामसुंदर एमo के द्वारा तैयार किया गया है। इस पुस्तक में सारण जिले के आगामी 5 सालो में पर्यावरण एवं वन विकास के संभावनाओं को तलाशने पहल की गई है । ए० के० द्विवेदी क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, मुजफ्फरपुर भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे ।
साथ ही इस पुस्तक में तरैया प्रखंड में घड़ियाल संरक्षण योजना, गंगा घाघरा और गंडक नदियों में गंगेटिक डॉल्फोलिन का संरक्षण योजना एवं सारण जिले के अद्रभुमियो जैसे हल्दिया चौर आटा नगर चौर शाहपुरेना चौर के संरक्षण एवं विकास के योजनाओं प्रदर्शित किया गया है और चिरांद गांव में जैव विविधता विराशत स्थल बनाने हेतु प्रस्ताव को भी शामिल किया गया है। साथ ही सारण जिले में आगामी 5 सालो में किए जाने वाले वृक्षारोपण के लक्ष्यों का निर्धारण भी किया गया है।
मंत्री द्वारा इस Vision Document को सराहनीय बताते हुए कहा यह सारण जिले के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसमें सही मायनो में सारण जिले के वन, वन्यजीव और जलवायु परिवर्तन के विकास को दर्शाया गया है। मंत्री महोदय द्वारा यह भी कहा गया की इस तरह के योजना में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा ।
मंत्री द्वारा आने वाले मानसून में वन महोत्सव को वन विभाग के साथ अन्य विभागों को साथ मिलकर अधिक से अधिक वृक्षों को लगाये जाने साथ ही किसान और जीविका दीदियों और विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरणा देने के निर्देश दिए ।

Related posts

भारतीय सेना ने इन्फैंट्री दिवस (79वां शौर्य दिवस) मनाया।

rktvnews

पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए अतिरिक्त पर्यवेक्षकों और पुलिस पर्यवेक्षकों को तैनात किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सुधा के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का किया शुभारंभ, वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रखाना।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 16-17 मार्च, 2024 को तेलंगाना में हैदराबाद का दौरा करेंगे।

rktvnews

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

भारतीय वायु सेना के मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त।

rktvnews

Leave a Comment