RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्य सचिव और डीजीपी पहुंचे पुनौरा धाम मंदिर,मंदिर निर्माण संबंधित कार्यों का किया भौतिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)18 अप्रैल।आज बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार आज पुनौरा धाम मंदिर पहुंचे।मंदिर निर्माण से संबंधित किए जा रहे हैं कार्यों का भौतिक निरीक्षण उनके द्वारा किया गया। साथ ही मंदिर परिसर स्थित सभाकक्ष में मंदिर निर्माण से संबंधित एजेंसी के साथ पुनौरा धाम मंदिर के निर्माण एवं परिसर के समग्र विकास को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में पर्यटन विभाग के वरीय पदाधिकारी के साथ अभियंतागण भी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य सचिव के द्वारा मंदिर निर्माण एवं परिसर के समग्र विकास को समयबद्ध एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिए गए। संबंधित एजेंसी के द्वारा पीपीटी के माध्यम से मंदिर निर्माण की अद्यतन प्रगति की जानकारी मुख्य सचिव को दी गई।
फरवरी माह में भारत– नेपाल सीमावर्ती इलाके से संबंधित गृह मंत्री,भारत सरकार के द्वारा समीक्षात्मक बैठक की गई थी। उक्त बैठक में दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में आज मुख्य सचिव और डीजीपी के द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश उपस्थित पदाधिकारियों को दिए गए। बैठक में भारत नेपाल सीमा पर घोषित नो मैंस लैंड में सभी प्रकार की अतिक्रमण तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर के अंदर सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने , जाली भारतीय मुद्रा एवं साइबर फ्रॉड तथा अवैध दूरसंचार से संबंधित मामले इत्यादि बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्देश उपस्थित पदाधिकारी को दिए गए । Mule खाते के खतरे और फर्जी कंपनियों के फलने– फूलने के मामलों की जांच कर उसका त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य सचिव एवं डीजीपी के द्वारा मादक पदार्थों के तस्करी एवं शामिल तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए गए।निर्देश दिया गया कि एनडीपीएस एक्ट को सख्ती से लागू करें। इस संबंध में व्यापक अभियान चलाया जाए।
बैठक में अरविंद कुमार चौधरी अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, कुंदन कृष्णन डीजी स्पेशल ब्रांच & एस टी एफ , प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह,डॉ निलेश रामचंद्र देवरे, सचिव पर्यटन विभाग, के एस अनुपम विशेष सचिव गृह विभाग, चंदन कुमार कुशवाहा पुलिस उप महानिरीक्षक तिरहुत रेंज, जिलाधिकारी सीतामढ़ी रिची पांडे, पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी अमित रंजन, डीडीसी संदीप कुमार,एडीएम संजीव कुमार के साथ एस एस बी एवं आई बी के पदाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राजनीतिक दलों के नेताओं संग सरकार की आज बैठक हुई।

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के जरिये विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की सही शब्दावली का उपयोग करके विज्ञान का संचार कैसे करें, पर कार्यशालाओं का आयोजन किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत लोहाघाट(चंपावत) के सीमांत ग्राम ठाटा में रात्रि चौपाल में प्रतिभाग किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने कुल्हड़िया और चांदी में किया विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सिंधिया की पुण्य-तिथि पर किया नमन।

rktvnews

झारखंड:दो दिवसीय आर्ट 81 फेस्टिवल का हुआ समापन।

rktvnews

Leave a Comment