RK TV News
खबरें
Breaking News

महात्मा गाँधी के विचार ग्रामीण विकास के लिए आज भी प्रासंगिक : प्रो. संजय कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 मई।आरण्य मासिक ऑनलाइन व्याख्यान सीरीज के क्रम में बुधवार को स्नातकोत्तर भूगोल विभाग,महाराजा कॉलेज में व्याख्यान का आयोजन किया गया।जिसका विषय था गांधीवादी विचारधारा और ग्रामीण विकास : वर्तमान परिपेक्ष में । कार्यक्रम के आरम्भ में विभागध्यक्ष प्रो. संजय कुमार ने सभी उपस्थित शिक्षक एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विषय की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए l मुख्य वक्ता के रूप में ए. एन. कॉलेज, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, भूगोल विभाग की अध्यक्ष डॉ विनीता प्रसाद उपस्थित रहीl मुख्य वक्ता ने ग्रामीण विकास में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, आर्थिक, जैविक एवं पर्यावरण सहित सभी क्षेत्रों में महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से की l उन्होंने कहा कि गांधी यदि आज जीवित होते तो वे अवश्य ही नए भारत के निर्माण के निर्माण में अपने विचारों में अवश्य ही बदलाव करते किंतु उनके द्वारा दिए गए विचारों पर चलकर हम गांव का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं l भारत की आत्मा गांव में बसती है इसीलिए गांव का विकसित होना ज्यादा जरूरी है l कार्यक्रम के अंत में विभाग की डॉक्टर दीपिका शेखर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया l इस ऑनलाइन व्याख्यान के दौरान कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे जिनमें शोभा, मीना, स्वर्ण, सुकेश, सुधांशु, सुमन, सुमित, सूरज, अभिषेक, आकाश, आलोक रंजन, अनामिका, अनूप, अंशु, राहुल, रिया, रोहित, संध्या, शिवानी, मुकेश, नेहा पम्मी, पप्पू प्रेम, प्रिंस प्रमुख रहे।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान महाराष्ट्र, पुणे में कृषि हैकाथॉन में शामिल हुए।

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेट्सो को सी सर्टिफिकेट परीक्षा को ले दिया गया मार्गदर्शन।

rktvnews

कैबिनेट ने पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एलएचडीसीपी) में संशोधन को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर: निर्वाचक सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत जिले के छठ घाटों पर जागरूकता रथ के माध्यम से किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी।

rktvnews

बागपत शुगर मिल में संचालित बाल विद्यालय जूनियर हाई स्कूल व जिला सहकारी बैंक का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment