
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)13 मई।केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा, बोर्ड, दिल्ली द्वारा आयोजित वर्ग दसवीं की माध्यमिक परीक्षा-2024 का परीक्षा-फल घोषित होने के बाद संभावना विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
स्थानीय शान्ति स्मृति सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवाँ, आरा से कुल 280 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था। जिसमें सभी छात्र-छात्रा सफल घोषित किये गये। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्शत्-प्रतिशत रहा।
स्कूल टॉपर । : आयुष भारती 96%
स्कूल टॉपर॥ :पियूष कुमार भारती 95%
स्कूल टॉपर III : प्राची कुमारी 94%
स्कूल टॉपर III : आलोक अतुल्य 94%
इसके 90% से लेकर 96% अंक प्राप्त परीक्षार्थीयों की संख्या 27 ,80% से लेकर 90% अंक प्राप्त परीक्षार्थीयों की संख्या 48,70% से लेकर 80% अंक प्राप्त परीक्षार्थीयों की संख्या 82,60% से लेकर 70% अंक प्राप्त परीक्षार्थीयों की संख्या 78 रही।शेष परीक्षार्थीयों का अंक 50% से 60% के बीच रहा। विद्यालय के कुल 27 परीक्षार्थीयों ने 90% से 96% तक के बीच अंक प्राप्त किये है,
जिनके नाम निम्न प्रकार से हैः आयुष भारती, पियूष कुमार तिवारी, प्राची कुमारी, आलोक अतुल्य, उज्जवल दूबे, सामिया करीम, रोनक राज सिंह, आशीष कुमार, जया दूबे, अंकिता कुमारी, स्वाती सिंह, श्रेया सिंह, आदित्य कुमार गुप्ता, विकास कुमार, सुमाना उमर, रूपेश कुमार सिंह, रूची कुमारी, वंदना कुमारी, सृष्टि कुमारी, मोनु कुमार, अविकारी नियानता, जित कुमार, अंजली कुमारी,अर्पित राज, अजय कुमार और पवन कुमार सिंह आदि। विद्यालय की प्राचार्या डॉ० अर्चना कुमारी ने विद्यालय के 100% (सौ प्रतिशत) परीक्षाफल पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि कुल 280 परीक्षार्थीयों में से 27 छात्र-छात्राओं ने 90% तक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाया है। साथ ही, आयुष भारती ने संस्कृत में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह परीक्षाफल अभी तक का सर्वश्रेष्ठ परीक्षाफल है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ कुमार द्विजेन्द्र ने विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ परीक्षाफल पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह परीक्षाफल शिक्षकों की मेहनत और छात्र-छात्राओं के लगन तथा उनके अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को शुभकामना देते हुए यह घोषणा किया कि जो छात्र-छात्रा 90% (प्रतिशत) या उससे अधिक अंक प्राप्त किये है; उनका कक्षा XI के नामांकन में सभी तरह के शुल्क में 50% की छूट दी जाएगी।

