RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:इंडिया गठबंधन भाकपा (माले ) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आरा शहर में किया तूफानी दौरा।

भाजपा को दें ऐसा जोरदार छटका की वो फिर कभी सत्ता में ना आए : सुदामा प्रसाद

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 मई।इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आज आरा शहर के उजियार टोला बिंद टोली, गौसगंज, सिंगही,मीरगंज, चित्रटोली, बघउत पर बिंद टोली, धानुपरा, धरहरा, श्रीटोला, बहिरो, जवाहर टोला, अनाइठ मिलकी आदि मौहल्लों का तूफानी दौरा करते हुए दर्जनों सभाओं को सम्बोधित किया।
शहर के वरिष्ठ माले नेता राजनाथ पासवान की अध्यक्षता में हुई इन सभाओं को सम्बोधित करते हुए सुदामा प्रसाद ने कहा कि यह चुनाव हक छिनने वालों और हक दिलाने वालों के बीच का है। दस सालों से केंद्र की सत्ता पर काबिज मोदी की भाजपा सरकार ने देश की जनता के सारे हक अधिकार हड़प लिए है। इंडिया गठबंधन और भाकपा – माले लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की उसकी साजिश को नाकाम करेगी और लोगों को भोजन, आवास, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और बोलने का अधिकार दिलाएगी।
सुदामा प्रसाद ने लोगों से सत्ता से बाहर हो रही मोदी सरकार को ऐसा जोरदार धक्का देने का आह्वान किया जिससे कि वह फिर कभी सत्ता में वापस आने की हिम्मत ना जुटा सके। उन्होंने कहा कि भोजपुर ,कॉमरेड रामनरेश राम, जगदीश मास्टर, रामेश्वर यादव और बूटन मुसहर की क्रांतिकारी धरती है। भाकपा माले कि जीत जिले की जानता कि जीत है।
सुदामा प्रसाद ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के छः माह के भीतर एक करोड़ रोजगार देगी। हर महिला और बेरोजगार युवक को प्रति वर्ष एक लाख रुपया देगी। रसोई गैस की कीमत घटा कर 5 सौ रुपया प्रति सिलिन्डर करेगी, गरीबों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी और जेल में बंद सभी राजनीतिक बंदियों को अविलंब रिहा करेगी।
सभा की अध्यक्षता कर रहे राजनाथ पासवान ने आगामी एक जून को तीन तारों वाली झंडा पर बटन दबा कर सुदामा प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की ।
टाउन थाना गोलंबर, काशीपुरी मार्केट, डी टी रोड, चित्रटोली रोड, अहमद मार्केट दशमेश मार्केट भाटिया मार्केट जेडी मार्केट गुरु नानक मार्केट और गुरु गोबिंद सिंह मार्केट के दुकानदारों और व्यवसायीयों के बीच सघन जनसम्पर्क चलाते हुए उनको जीएसटी की मार और नोटबन्दी कि तबाही का बदला चूकाते हुए भाजपा को सत्ता से खदेड़ भगाने का आह्वान किया।
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के इस दौरे में ओमप्रकाश बिंद, वार्ड पार्षद पति अखिलेश बिंद, सिंगही वार्ड पार्षद अनिता देवी, भरत पासवान, नन्दकिशोर पासवान,(गौसगंज के पूर्व वार्ड पार्षद), राजेन्द्र प्रसाद, मोहम्मद सलाहुद्दीन, भोला यादव, राजद नेता भुनेश्वर यादव और राज गौवरों, व्यवसायी मोहम्मद इकराम, कांग्रेस नेता रजी अहम द, सोनू सरदार, श्रीनिवासन यादव, मोहम्मद सुहैल, मोहम्मद एकबाल, राजू चंद्रवंशी आदि शामिल थे।
कार्यक्रम की अगुवाई भाकपा माले नगर सचिब दिलराज प्रितम, अमित कुमार बंटी, शोभा मंडल, संगीता सिंह,मोहम्मद राजन, रामा शंकर, आदि माले नेताओं ने किया। भाकपा माले उतर प्रदेश राज्य सचिव, उत्तराखंड के नेता आनन्द नेगी, लोकयुद्ध के संपादक संतोष सहर शामिल थे।

Related posts

बागपत:लोक सेवा आयोग परीक्षा को पारदर्शी व नकलविहीन बनाने हेतु अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

बिहार के विकास में बियाडा का है महत्वपूर्ण योगदान:उद्योग मंत्री

rktvnews

भोजपुर:बी.एस.एस.कालेज बचरी के प्रभारी प्राचार्य बने मो.आयजुदीन खान।

rktvnews

दिव्यांगों को सशक्त बनाना: डीईपीडब्ल्यूडी ने लखनऊ में प्रशिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर:सनातन धर्म के प्रकाशक और प्रहरी थे स्वामी करपात्री जी महाराज: आचार्य भारतभूषण

rktvnews

फरार अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment