RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजनराष्ट्रीय

फिल्म निर्माताओं के साथ यह कैसा न्याय??-निराला चौधरी

क्यों वापिस लिया गया प्रस्तावित फिल्म सिटी का निर्माण -निराला चौधरी।

बक्सर/भोजपुर(अनिल सिंह) हाथ को आया मुंह न लगा वाली कहावत को चरितार्थ करती खबर यह है की बिहार के राजगीर में प्रस्तावित फिल्म सिटी के निर्माण की योजना बंद कर दी गई है।इससे कलाकारों और फिल्म निर्माताओं में काफी निराशा व्याप्त है।इस बात की जानकारी निदेशक सांस्कृतिक कार्य सह लोक सूचना पदाधिकारी ने बक्सर के कड़सर निवासी निराला कुमार चौधरी के द्वारा सूचना के अधिकार के तहत दिए गए अपने आवेदन के जवाब में उपलब्ध कराई गई है।लोक सूचना पदाधिकारी द्वारा आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार के निदेशक का पत्र संलग्न करते हुए कहा गया की वर्ष 2021 में प्राधिकार की 45वी निदेशक परिषद की बैठक में जन निजी भागीदारी के माध्यम से राजगीर में फिल्म सिटी की विकास कार्य को प्राधिकार स्तर से बंद करने का निर्णय लिया गया है।निदेशक परिषद के अपने निर्णय के आलोक में जन निजी भागीदारी के माध्यम से राजगीर में फिल्म सिटी के निर्माण से संबंधित परियोजना को प्राधिकार स्तर से बंद कर दिया गया है।उल्लेखनीय है की राजगीर में जन भागीदारी की तहत फिल्म सिटी विकसित किए जाने का प्रस्ताव था। इस पर निराला चौधरी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की बिहार में फिल्म सिटी के निर्माण का सपना दिखाकर फिल्म सिटी निमार्ण के बंद होने से बिहार सरकार के प्रति बिहारवासियों में काफी निराशा है साथ ही सरकार के प्रति आमजन विश्वासींनता में कमी आई है। बिहार के राजगीर में बन रहें फिल्म सिटी का निमार्ण बंद होने से ख़बर बहुत ही दुखभरी है एक तरफ मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार की सरकार नया बिहार बनाने की बात कहते नही थकती है वही दूसरी ओर बिहार की चिर प्रितिक्षित महत्वकांक्षी फिल्म सिटी का निमार्ण बंद किया जाना बिहार के लोगों साहित सिनेमाप्रेमियो सिने कलाकार को ठगने के कार्य जैसा है। मै बिहार के मुख्यमत्री महोदय से बिहार में बंद की जाने वाली फिल्म सिटी निर्माण परियोजना को पुनः शुरू करने की मांग करता हु । क्षेत्रीय फिल्म निर्माता सह अभिनेता संजीव कुमार सिंह का कहना है की बिहार में फिल्म सिटी का निमार्ण बंद होना दुर्भागय की बात है। इस बात से बिहार साहित पूरे देश के फिल्म निर्माण से जुड़े लोगो में भारी क्षोभ है। बिहार में फिल्म सिटी बनने से राज्य सहित देश के कई फिल्म निर्माताओं में एक अलग तरह का खुशी का माहौल था जो सरकार ने समाप्त कर दिया। बिहार सरकार की इसी दोहरी नीति की वजह से इस राज्य में फिल्म की सूटिंग को गति नही मिल रही है। आगे श्री सिंह ने कहा की बिहार के रहने वाले उनके जैसे कई फिल्म निर्माताओं का शौक और सपना रहता है की वो प्राथमिकता के तौर पर अपनी फिल्मों का सूटिंग बिहार में करे लेकिन जब सूटिंग स्थल का ही कोई सरकार ठोस आधार नही दे रही है तो फिल्म निर्माताओं द्वार चाह कर भी बिहार में फिल्मों की सूटिंग नही कर पा रहे है और राज्य के बाहर फिल्मों की सूटिंग करने को बाध्यकारी है। वही बिहार की मूल निवासी फिल्म नगरी मुंबई में रहने वाली अभिनेत्री रिकी सिंह ने बिहार में फिल्म सिटी का निमार्ण बंद करने राज्य सरकार के निर्णय पर आश्चर्य व्यक्त कहते हुए कहा है की इस दशा में कैसे चमकेंगे बिहार के सितारे? उनके जैसे बिहार के रहने वाले कई फिल्म कलाकार बिहार में फिल्म सिटी निर्माण की बात पर खासे उत्साहित थे की उन्हे अपने ही राज्य में काम और अपनी पहचान मिलेगी। राज्य सरकार के इस निर्णय से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है उनके जैसे बिहार के कई फिल्म कलाकार जो अपने राज्य में काम करने की उम्मीद लगाए बैठे थे नाउम्मीद हो गए । अभिनेत्री रिकी सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से स्वय इस विषय में पहल करने के साथ ही फिल्म सिटी का निर्माण को बंद करने के प्रस्ताव पर पुनः मुख्यमंत्री श्री कुमार के द्वारा विचार करने एवम अविलंब फिल्म सिटी निर्माण की मांग की है ।

Related posts

भोजपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनडीए के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास: तूफैल कादरी

rktvnews

अत्याधुनिक बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के साथ कवरत्ती का पहला ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र से 250 करोड़ रुपये बचाने, 190 लाख लीटर डीजल की खपत कम होने और 58,000 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी होने का अनुमान।

rktvnews

बक्सर:जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, खनन विभाग, मद्य निषेध, लोक सेवा केन्द्र एवं लोक शिकायत की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तुर्की के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर रेसेप तईप एर्दोगन को बधाई दी

rktvnews

मोतीहारी:सदर अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एमसीएच की हुई शुरुआत।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंचायती राज संस्थाओं की अनुसूचित जनजाति की महिला प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment