RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:विकास का दावा झूठा, फिसड्डी साबित हुए हैं सांसद-मंत्री आरके सिंह :सुदामा प्रसाद

सांसद निधि खर्च न हो पाने की पोल खुलने पर, हवाई दावों का सहारा ले रहे हैं आर के सिंह : सुदामा

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 मई।आरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले उम्मीदवार सुदामा प्रसाद ने आज संदेश विधानसभा क्षेत्र के उदवंतनगर प्रखंड के बरगही, छोटकी सासाराम, महुली, गजराजगंज, सरफांफर, तिरोजपुर,मोहमदपुर, नवानगर, मोहनपुर, कारीसाथ, हरनाथकुंडी, मसाढ़, करवा टोला, नवादा बेन, बीवीगंज, विशुनपुरा, मिल्की, बामपाली, हली टोला, बड़कागांव, पकड़ियाबर और चौकीपुर गांवों में जनसंपर्क किया।
इस दौरान सुदामा प्रसाद ने कहा कि आरा के सांसद व केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह जो क्षेत्र के विकास का दावा कर रहें है, सफेद झूठ है। क्षेत्र की जनता और छात्र- नौजवानों के बीच आरके सिंह और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर भारी आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि सांसद महोदय अपनी सांसद निधि का भी उपयोग करने में फिसड्डी साबित हुए हैं और इसकी पोल खुल जाने के बाद हवाई दावे करते फिर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दो चरणों के मतदान के बाद अपनी संभावित हार से बौखलाए प्रभानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भाजपा नेताओं की तर्ज पर आरके सिंह भी धर्म और जाति का सहारा लेने और विकास का हौव्वा खड़ा कर लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे है। क्षेत्र की जनता उनके इन मनसूबों पर इस बार पानी फेर देगी।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार देश के अन्नदाता किसानों के खिलाफ मोदी की सरकार द्वारा बनाए तीनो कृषि कानून को खत्म करेगी और एमएसपी को कानूनी की गारंटी देगी।
सुदामा प्रसाद के साथ जनसंपर्क में मौजूद समर्थकों ने बताया की जनसम्पर्क के दौरान इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा हैं । बरगही और छोटकी सासाराम के मुसहर टोली सहित गरीब बस्तियों में लोगों ने उन्हें बताया कि वे अब भी बिजली के मोहताज हैं।विगत 10 वर्षो के दौरान सांसद एक बार भी उनसे मिलने नहीं आये।
जनसम्पर्क के दौरान भाकपा(माले) के गोपालगंज जिला सचिव इंद्रजीत चैरसिया , उदवंतनगर प्रखंड सचिव सुधीर सिंह, भोजपुर जिला कमेटी सदस्य शिवमंगल यादव, अजय गांधी, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष निरंजन केसरी , आइसा नेता रौशन कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता , स्थानीय माले नेता अभय सिंह , क्यामुद्दीन अंसारी, हरिभजन चौधरी, राजद नेता श्याम यादव, शुशील यादाव ,मंगल यादव, त्रिलोकी यादव और कैप्टन सतेंद्र सिंह, नरेंद्र कुशवाहा आदि भी उनके साथ रहे।

Related posts

भोजपुर:जदयू जिला सम्मेलन 24 नवंबर को, तैयारी पूरी:विधान परिषद राजू यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:16 एवं 17 नवम्बर को निर्वाचन शिकायतों के निराकरण के लिये दल गठित।

rktvnews

बिहार: मुजफ्फरपुर:जिला स्तरीय रबी कर्मशला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री 8-9 अक्टूबर को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज के अध्यक्ष बने राघवेन्द्र प्रताप सिंह व सचिव बने डॉ अजय कुमार सिंह।

rktvnews

सीतामढ़ी:मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एम सी एम सी) की बैठक !पेड न्यूज़ /फेक न्यूज़ के प्रकाशन और प्रसारण पर एमसीएमसी कमेटी की रहेगी पैनी नजर।

rktvnews

Leave a Comment