RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बक्सर एवं ब्रह्यपुर विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)03 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सरअंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरूवार को बक्सर एवं ब्रह्यपुर विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ब्रह्मपुर एवं बक्सर विधानसभा को निर्वाचन व्यय संवेदनशील घोषित किया गया है।
सभी सेक्टर पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने अधीनस्थ मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाएं (AMF) यथा स्वच्छ पेयजल, शेड, व्हीलचेयर, रैंप, पंखा, प्रतीक्षा कमरे इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ताकि मतदान के दौरान किसी भी मतदाता को कठिनाई उत्पन्न ना हो।
सभी सेक्टर पदाधिकारी को ई०वी०एम० रिप्लेसमेंट प्लान के बारे में स्पष्ट रूप से अवगत कराते हुए निर्देशित किया गया कि मतदान के दिन ई०वी०एम० में तकनीकी खराबी आने पर त्वरित कारवाई करना सुनिश्चित करेंगे ताकि किसी भी प्रकार से मतदान कार्य में विलंब न हो।
सभी सेक्टर पदाधिकारी को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में निर्देशित किया गया कि कि अपने अधीनस्थ सभी बी०एल०ओ० के साथ बैठक करते हुए हर घर दस्तक अभियान के माध्यम से लोगों के बीच प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे।
सभी सेक्टर पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मतदान केंद्र के प्रधानाध्यापक, रसोइया, गेट खोलने वाले कर्मी आदि का मोबाइल नंबर प्राप्त कर संधारित करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, नोडल पदाधिकारी अभ्यर्थी व्यय कोषांग बक्सर, सहायक निवार्ची पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, संबंधित अचंलाधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत निर्मित कुआं से रत्नाकर हो रहे हैं आर्थिक रूप से समृद्ध।

rktvnews

उत्तराखंड:केन्द्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मएवं मुख्यमंत्री की उपस्थिति में उच्च स्तरीय बैठक में राज्य की ऊर्जा एवं नगर विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

rktvnews

भोजपुरी के प्रति संवेदना प्रकट करने हेतु बिहार सरकार को धन्यवाद:- गीतकार कुमार अजय सिंह ।

rktvnews

भोजपुर:कर्मचारी महासंघ गोप गुट प्रखंड का तीसरा सम्मेलन इ किसान भवन में संपन्न।

rktvnews

इंफ्रास्ट्रक्चर किंग अदाणी का साथ मिला, तो मजबूत हुई एलआईसी और एसबीआई।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी शुरू।

rktvnews

Leave a Comment