RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा की सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर,दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार इलेक्ट्रोल बॉन्ड: ऐपवा

स्थानीय सांसद आर के सिंह कभी भी अपने संसदीय क्षेत्र में किसानों, नौजवानों और महिलाओं के संकट के साथ खड़े होते नही है देखे गए: वक्तागण, कन्वेंशन

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 मई। अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बुधवार को इंडिया गठबंधन के महिला प्रकोष्ठों और ऐपवा से जुडी महिलाओं का संयुक्त कन्वेंशन इंडिया गठबंधन प्रधान चुनाव कार्यालय अनाईठ आरा के महादेव उत्सव पैलेस में आयोजित किया गया। कन्वेंशन की अध्यक्षता ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह तथा संचालन ऐपवा नेत्री इन्दू देवी ने किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार कर्नाटक में पहले से जानते हुए भी प्रज्वल रेवन्ना जैसे बलात्कारी से चुनाव में समझौते किया।आज देश में मँहगाई ,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।इलेक्टोरल बाँण्ड दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। वक्ताओं ने कहा की मँहगाई ने रसोईघर का जायका ही बिगाड़ दिया है।गैस सिलेंडर से लेकर रसोईघर में उपयोग होने वाले हर खाद्यान्न महँगाई के कारण आम लोगों की पहुँच से दूर होता जा रहा है।

कन्वेंशन को संबोधित करते इंडिया गठबंधन समर्थित माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद

कन्वेंशन में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह जो आरा लोकसभा के सांसद है एवं पुनः इस चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे पर आरोप लगाते हुए कहा गया की आरा के सांसद आर के सिंह को अपने संसदीय क्षेत्र में कभी भी किसानों, नौजवानों , महिलाओं के संकट के साथ खडे होते हुए नहीं देखा गया है।आरा संसदीय क्षेत्र में सांसद महोदय कभी भी गरीबों के दुख -दर्द में उनके साथ खडे होते किसी ने कभी नहीं देखा है।
कन्वेंशन मेंं आरा की चर्चित डाक्टर सुनीति प्रसाद, राजद पार्षद जिप्सा आनंद,राजद नेत्री रीता देवी,आप की महिला नेता रुबी देवी, ऐपवा नेत्री श्वेता राज (दिल्ली), संस्कृतिकर्मी समता राय , पूर्व जिला पार्षद व ऐपवा नेत्री नीलम कुंवर व शोभा मंडल सहित दर्जनों महिलाओं की भागीदारी रही।

Related posts

सारण:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 5 और 6 जून 2023 को नई दिल्ली में अपने अमेरिकी और जर्मन समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

rktvnews

भोजपुर:बड़कागांव महादलित टोला में विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा।

rktvnews

जलदाय मंत्री से मिला डेनमार्क का प्रतिनिधि मण्डल आपसी सहयोग से जयपुर, भीलवाड़ा एवं नवलगढ़ में पेयजल प्रबंधन, गैर राजस्व जल (छीजत) में कमी लाने के होगें कार्य

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर “इम्पैक्ट विद यूथ कॉन्क्लेव” में युवाओं को प्रेरित किया।

rktvnews

धनतेरस: समृद्धि का नहीं, संवेदना का उत्सव।

rktvnews

Leave a Comment