RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एसबी कॉलेज आरा में हिन्दी विभाग द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन पर सेमिनार आयोजित।

अपशिष्ट प्रबंधन से जीवन और प्रकृति होगी सुरक्षित:प्राचार्या डा पूनम कुमारी

अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 4R पर अमल करने की है जरूरत: प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 मई।एस बी कॉलेज आरा हिन्दी विभाग द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के प्रो डा नरेंद्र प्रताप पालित उपस्थित रहे। विशिष्ट वक्ता डा दिनेश प्रसाद सिंह पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी ने किया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए प्रो आर एन मिश्रा ने अपशिष्ट प्रबंधन के मुख्य बिंदुओं को विस्तार से रखते हुए बताया कि हम अपनी सुख सुविधा के लिए पूरी प्रकृति से लेकर विश्व स्तर पर प्रदूषण को बढ़ा रहे हैं, जो अब ग्लोबल वार्मिंग का स्वरूप ले लिया है। जरूरत है हर अपशिष्ट पदार्थ का सही रखरखाव से लेकर उचित उपयोग में ढालने की। हिंदी विभाग की कौशल्या जी द्वारा स्वागत में प्राचार्या के हाथों अंग वस्त्र और एक पौधा देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में प्रो नरेंद्र प्रताप पलित ने बताया की अपशिष्ट प्रबंधन के अभाव से केवल मानव जीवन ही नहीं बल्कि हमारा पूरा पर्यावरण, एवम अन्य जीव जंतु भी प्रभावित हो रहे हैं। इन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 4आर – रिफ्यूज(इनकार),रिड्यूस (कम करना),रीयूज(पुनरुपयोग),रिसायकिल(पुनः पुनरुपयोग)। आम आदमी सामान का उपयोग करता है और फेंक देता है जिसके लिए प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रतिदिन मेट्रिक टन के हिसाब से कचरा फेंके जाते हैं। जिसके कारण दुर्गंध रोग कीटाणु, त्वचा संबंधी रोग, कैंसर संबंधी रोग, फेफड़े संबंधी रोग होते हैं। इसके जलाने से भी विषैली गैस निकलती है जो पूरे प्रकृति और जलवायु को प्रदूषित करती है। जरूरत है कि सुख संबंधी आराम और विलासिता के वस्तुओं का कम उपयोग में लाने की ताकि प्रकृति को बचाया जा सके।
डॉ कौसल्या शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। डॉक्टर मिराज दानापुरी ने कार्यक्रम की सफलता और सब की सहभागिता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी इसी तरह से मिलकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते रहे तो एस बी कालेज ए ग्रेड से विभूषित होगा।
सेमिनार में डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ अर्चना, डॉ कनक लता, डॉ कृष्ण चंद्र चौधरी, डॉ मिराज दनापुरी, डॉ आशा रानी, आदि कई प्रोफेसर एवं अंकुर, श्लोक आदि छात्र मौजूद थे।

Related posts

छात्राओं से व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक चैट और दुर्व्यवहार के प्रकरण में हनुमानगढ़ जिले के स्कूल प्रिंसिपल पर कड़ी कार्रवाई होगी स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव ने की हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक से बात।

rktvnews

भोजपुर:04 अगस्त को भाजपा के विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ।

rktvnews

गिरीडीह:आगामी त्योहारों ईद, सरहुल, रामनवमी और चैती नवरात्र के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क व तैयार।

rktvnews

गवाही गुम्बद के

rktvnews

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के लिए क्लेम सैटलमेंट का उद्योग-अग्रणी अनुपात कायम रखा।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ ने मनाया 10 वां स्थापना दिवस।

rktvnews

Leave a Comment