RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

ग्वालियर:हर चुनावी गतिविधि पर निर्वाचन आयोग की नज़र,प्रेक्षक कृष्णा आदित्य ने किया मतदान केन्द्रों व एसएसटी नाकों का निरीक्षण।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)24 अप्रैल।लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में चल रही हर चुनावी गतिविधि पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेक्षकों के माध्यम से पैनी निगाह रखी जा रही है। प्रेक्षक गण लगातार ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं । साथ ही मतदान केंद्रों का भी जायजा ले रहे हैं। इस कड़ी में सामान्य प्रेक्षक कृष्णा आदित्य ने मंगलवार को ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ ही भितरवार विधानसभा क्षेत्र के मोहना और पोहरी के सिरसौद में स्थापित एसएसटी नाकों का भी जायजा लिया।
प्रेक्षक कृष्णा आदित्य ने पोहरी, भदेरा व नोनहटा में स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से मतदान सम्पन्न कराने के लिए की जा रहीं व्यवस्थाओं का जायजा लिया । साथ ही मतदाताओं के लिए जुटाई जा रही बुनियादी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। श्री आदित्य ने आदर्श आचरण संहिता के पालन के उद्देश्य से की गई कार्रवाई की जमीनी हकीकत देखी। एसएसटी नाकों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने नाकों पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जाँच करें। नाकों से अवैध धनराशि व ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु निकलने न पाए, जिससे मतदाताओं को प्रभावित किया जा सकता हो।

Related posts

भारतीय नौसेना के जहाजों का सिहानोकविले, कंबोडिया का दौरा

rktvnews

नारनौल:रात 10 से सुबह 6 बजे तक नहीं होगा लाउडस्पीकरों का उपयोग,अवहेलना पर होगी कार्रवाई : जिलाधीश मोनिका गुप्ता

rktvnews

लहर नहीं, कमल की सुनामी है खंडवा ने प्रचंड जीत की ठानी है…: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

बागपत:कांवड़ मेले की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नैनीताल में माँ नन्दा-सुनंदा महोत्सव-2024 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।

rktvnews

01 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment