RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में 3 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 22 अप्रैल।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में 3 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सहित भारत सरकार के अनेक मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अलंकरण समारोह के बाद केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और अन्य केन्द्रीय मंत्रियों ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ गृह मंत्री द्वारा उनके आवास पर दिए गए रात्रि भोज के दौरान संवाद किया।
पद्म पुरस्कार विजेता कल सुबह (23 अप्रैल, 2024) राष्ट्रीय समर स्मारक (National War Memorial) पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वे राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भी भ्रमण करेंगे।

Related posts

डा संगीता सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए आई एम ए स्टेट प्रेसिडेंट ने किया सम्मानित।

rktvnews

व्यंग्य:एक माफ़ी का सवाल है, बाबा🤪

rktvnews

भोपाल:होली के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि विभाग से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

धूमधाम से निकली श्रावण अधिक माह चतुर्थ सवारी।

rktvnews

शूटिंग के लिए भारत अगला गंतव्य होना चाहिए; अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने पीएम मोदी के दृष्टिकोण पर अपने विचार साझा किए।

rktvnews

Leave a Comment