RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 18 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से लोकतन्त्र के महापर्व में अपनी सहभागिता करते हुए लोकसभा निर्वाचन-2024 के विभिन्न चरणों में मतदान जरूर करने का आह्वान किया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि 19 अप्रैल को अपने मतदान केन्द्र पर पहुँचकर निर्भय होकर मतदान कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें। उन्होंने कहा कि मतदाता समृद्ध लोकतांत्रिक परम्पराओं के संवाहक हैं। मतदाताओं की सक्रिय सहभागिता से ही लोकतंत्र परिष्कृत और समृद्ध बनता है। मतदान से लोकतांत्रिक परम्परा को अधिक समृद्ध बनाने, संवैधानिक कर्तव्य निभाने का एक और अवसर मिला है।
श्री राजन ने कहा है कि लोकतंत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण सोपान है। उन्होंने राज्य के प्रत्येक मतदाता से स्वतंत्र और निर्भीक होकर मतदान अवश्य करने की अपील की है। श्री राजन ने कहा है कि मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
श्री राजन ने कहा है कि सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को सहज, सुगम और समावेशी बनाने के लिये 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा दी गयी हैं। “सक्षम एप” से दिव्यांग मतदाता अपने लिये व्हील चेयर या अन्य जरूरी सहायक उपकरण के लिये अनुरोध कर सकते हैं। बुजुर्गों को कतार में न लगना पड़े, इसके लिए उन्हे पहले मतदान करने की सुविधा दी जा रही है। सभी मतदान केंद्रों में छाया एवं पीने के लिए ठंडा पानी, दवा आदि की समुचित व्यवस्थाएँ की गई हैं।

Related posts

जैसी दिखी वैसी दुनिया…! :डॉक्टर प्रमिला वशिष्ठ प्रमिल

rktvnews

भोजपुर एसपी को नींद नहीं आती 😲देर रात्रि करते है गस्ती दल का निरीक्षण और मापते है 112 की रफ्तार……

rktvnews

मुजफ्फरपुर : मतदान शपथ को ले नया कीर्तिमान, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ जिले का नाम।

rktvnews

वीकेएसयू आरा के सीनेट सदस्यों ने कुलपति पर एफआईआर का किया विरोध।

rktvnews

मोतीहारी:बाल हृदय रोग से ग्रसित जिले के 11 बच्चे इलाज हेतु पटना रवाना।

rktvnews

जयपुर:सिरोही में छोटे से छोटे गांव में बड़े उद्योग स्थापित करने की ताकत:राज्यमंत्री देवासी

rktvnews

Leave a Comment