RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र शुक्लादि, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 08 अप्रैल।उपराष्ट्रपति ने उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र शुक्लादि, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा की मैं सभी देशवासियों को चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और स्नेहिल शुभकामनाएं देता हूं।
विभिन्न नामों से मनाए जाने वाले किंतु अपने केंद्र में हर्षोल्लास को समाहित किए हुए ये सभी त्योहार हमारे विविधता संपन्न राष्ट्र के अलग-अलग कोनों में पारंपरिक रूप से नए साल के शुभारंभ के प्रतीक हैं। ये पर्व सकारात्मक ऊर्जा, नव-आशा, समृद्धि और नवीनता के परिचायक हैं। आइए, प्रसन्नता का संदेश लिए इन उत्सवों के बीच हम विविधता में एकता की उस भावना को सुदृढ़ करें जो भारत के बुनियादी ताने-बाने को परिभाषित करती है।
मेरी मंगलकामना है कि यह नव-वर्ष सभी के जीवन में समृद्धि, आनंद और आरोग्य लेकर आए।

Related posts

रायपुर : कड़ी मेहनत और अनुशासन से प्रयास विद्यालय के बच्चों को मिली शानदार सफलता।

rktvnews

भोजपुर:एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत मेरा युवा भारत भोजपुर द्वारा नारा लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

राजस्व खुफिया निदेशालय ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर “ऑपरेशन फायर ट्रेल” के तहत ₹4.82 करोड़ मूल्य के 46,640 तस्करी के पटाखे ज़ब्त किए; एक गिरफ्तार।

rktvnews

स्विफ्ट डिजायर कार व बाइक की टक्कर मे महिला की मौत एक जख्मी।

rktvnews

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह ने फरना के अग्निपीड़ितों के बीच राशन एवं वस्त्रों का किया वितरण।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से रेसलर विकास कच्छप ने मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment