RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर : शांति समिति की बैठक आयोजित।

शाहपुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 07 अप्रैल। ईद, चैती छठ और रामनवमी के मद्देनज़र शाहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांतिपूर्वक, आपसी प्रेमभाव एवं सद्भावना के माहौल में ईद, चैती छठ और रामनवमी पर्व मनाने की अपील लोगों से की गई। बैठक में एसडीओ संजीत कुमार ने चैती छठ को लेकर छठ घाटों की साफ सफाई, लाइटिंग, बैरिकेडिंग एवं चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर पंचायत के जेई जयनंदन चौधरी को नगर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने कहा कि जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बहोरनपुर ओपी और करनामेपुर ओपी थाना परिसर में भी शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ शम्मा परवीन, शाहपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह, करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष चंदन कुमार, अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, पूर्व मुख्य पार्षद विजय सिंह, संजय चतुर्वेदी, मो शाहिद अनवर उर्फ सगीर, मनोज पासवान, मुन्ना शाह, उमेश चंद्र पांडे, शंकर सिंह, मो मोख्तार साह, बंटी पांडे, अंकित पांडे, राकेश त्रिपाठी, फजलुर रहमान आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:आरा सदर प्रखंड के जमीरा गांव सहित 14 पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करे जिला प्रशासन: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

नीतीश कुमार की बिहार यात्रा पर PK बोले : यात्रा में भीड़ दिखेगी, लोग पैसे के बल पर और जाति के नाम पर इकट्ठा होंगे लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर में खुले नाले में गिरने से एक बच्चे की मौत की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

भोजपुर:प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर जन सुराज ने किया पुतला दहन।

rktvnews

रायपुर : आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 1256 बच्चों का स्वर्णप्राशन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंबई में निवेशकों के साथ वार्तालाप किया; अंबानी, बिड़ला, टाटा ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में रुचि जताई।

rktvnews

Leave a Comment