
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जून। जनता दल (यू) भोजपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आरा परिसदन सभागार में कार्यकारी जिला अध्यक्ष Bhim Singh Patel की अध्यक्षता एवं जिला प्रवक्ता Shambhu Soni के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में बिहार सरकार के मंत्री Bhagwan Singh Kushwaha मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
आगामी 10 जून 2026 को भोजपुर जिले के जगदीशपुर स्थित Dalipur Khel Maidan में आयोजित होने वाले एनडीए भोजपुर के अभिनंदन समारोह एवं कार्यकर्ता भोज की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि अभिनंदन समारोह में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं का सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाएगा।कार्यकारी जिला अध्यक्ष भीम सिंह पटेल ने विश्वास जताया कि 10 जून का समारोह ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा तथा इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी।अंत में पुरैनी मंडल अध्यक्ष Sanjay Singh एवं जदयू नेता Ashok Thakur की धर्मपत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
