RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:आज 33 अभ्यर्थियों ने भरा नाम-निर्देशन पत्र,अब तक 54 अभ्यर्थियों ने भरे 73 नाम-निर्देशन पत्र।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 03 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। दूसरे चरण के लिये नामांकन भरने के चौथे दिन 33 अभ्यर्थियों ने 46 नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। 28 मार्च से अब तक 54 अभ्यर्थियों द्वारा 73 नाम- निर्देशन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया है कि 3 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-6 टीकमगढ़ (अजा) में 3 अभ्यर्थियों द्वारा 5 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-7 दमोह में 7 अभ्यर्थियों द्वारा 8 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-8 खजुराहो में 7 अभ्यर्थियों द्वारा 11 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-9 सतना में 3 अभ्यर्थियों द्वारा 7 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-10 रीवा में 6 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-17 नर्मदापुरम में 5 अभ्यर्थियों द्वारा 7 नाम-निर्देशन पत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-29 बैतूल (अजजा) में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नाम- निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। 5 अप्रैल को नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम-निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना 4 जून को होगी।

Related posts

चतरा:जिला स्तरीय किसान मेला सह फल फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का किया गया आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा के लिए घाटों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करे :कलेक्टर

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन ने दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला

rktvnews

घग्घर नदी में बढ़ रही पानी कि मात्रा, हाई अलर्ट पर प्रशासन,जिला कलक्टर ने अधिकारियों सहित किया घग्घर नदी के किनारों और बंधो का निरीक्षण!जिला कलेक्ट्रेट में हुई आपदा समिति कि आपातकालीन बैठक।

rktvnews

बिहार:मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त! हथिया नक्षत्र मे हुई तेज बारिश ! पानी-पानी हुआ प्रदेश।

rktvnews

Leave a Comment