
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 दिसंबर।रतनपुर निवासी स्वर्गीय अनिल जी सहाय की स्मृति में रविवार को उनके पैतृक गांव रतनपुर में निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन सिविल सर्जन शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। सिविल सर्जन ने कहा कि ऐसे ऐसे सामाजिक कार्य हर पंचायत में होना चाहिए,भोजपुर के हर गांव के लोगों की स्वास्थ्य का ख्याल रखना हमारी जिम्मेवारी है गांव के सामाजिक कार्यकर्ता को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए,बहुत ही अच्छा कार्य है ,उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद दिया।कैंप में हजारों लोगों का निबंधन कर मेडिकल जांच कर मुफ्त दवा का वितरण किया गया।मेडिकल कैंप का आयोजन दिवंगत अनिल जी सहाय के छोटे भाई वरीय अधिवक्ता सुधीर जी सहाय सिविल कोर्ट आरा,कन्हैया जी सिन्हा एवं हरेंद्र प्रसाद यादव मुखिया ग्राम पंचायत सनदिया आरा सह अध्यक्ष मुखिया संघ भोजपुर द्वारा किया गया।सुधीर जी सहाय ने बताया कि बड़े भाई अनिल जी सहाय जी के स्मृति में प्रत्येक वर्ष रतनपुर गांव में निःशुल्क मेडिकल कैंप लगा कर आम लोगों का स्वास्थ्य की जांच किया जाता है तथा हजारों गरीबों को मुफ्त दवा भी वितरण किया जाता है।कैंप को सफल बनाने वाले में सनदिया पंचायत के मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मेडिकल कैंप से दर्जनों गांव के लोग लाभांवित होते है, डॉटर के एन सिन्हा जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा ने कार्यक्रम में पहुंचकर सैकड़ों लोगों को इलाज किया तथा आयोजन समिति को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह का आयोजन हमेशा होता रहे , मेरा हमेशा सहयोग रहेगा। कैंप में आरा के प्रसिद्ध चिकित्सकों में डॉक्टर एस के रुंगटा,डॉक्टर दीपक कुमार,डॉक्टर दिलीप सहाय,अमित जायसवाल,डॉक्टर बाला जी श्रीवास्तव,डॉक्टर अनुरंजन कुमार,डॉक्टर अमरजीत सिंह,डॉक्टर लोकेश कुमार,डॉक्टर विवेक कुमार,डॉक्टर उदयनारायण सिन्हा,डॉक्टर सुरेश प्रसाद गुप्ता,डॉक्टर प्रियांशु शरण,डॉक्टर निवेदिता, डॉक्टर गुंजन सिन्हा आदि चिकित्सकों ने जांच कर दवा मुफ्त वितरण किया।स्थानीय ग्रामीणों ने मेडिकल कैंप लगने से काफी खुश थे। कार्यक्रम में अधिवक्ता भुनेश्वर तिवारी, राकेश कुमार मिश्रा मनमोहन ओझा राजेश भारती भारत भूषण चौबे,धीरज कुमार ने कार्यक्रम को सराहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वालों में मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव,कन्हैया जी, प्रो सुनील जी सहाय,अधिवक्ता अभिषेक कुमार,राजेश्वर पासवान जिला अध्यक्ष लोजपा रामविलास भोजपुर आरा आदि लोग शामिल थे।
