RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : एसआरपी कॉलेज फतेहपुर में होली मिलन समारोह आयोजित।

पटना /बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 24 मार्च। रंगों के त्यौहार होली के अवसर पर फतेहपुर, पटना स्थित एसआरपी कॉलेज (सीताराम राजेंद्र प्रसाद कॉलेज) मे शनिवार को होली मिलन समारोह होली के हुड़दंग के साथ आयोजित किया गया। वसंतोत्सव पर रंग-बिरंगे फूलों के श्रृंगार से रंगीन एवं नवयौवन से परिपूर्ण प्रकृति के रंगीन वेला मे एवं फाल्गुन के मदमस्त महीने मे रंगोत्सव के त्यौहार होली की धूम के बीच एसआरपी कॉलेज फतेहपुर पटना में आयोजित होली मिलन समारोह एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर, गले मिलकर और होली गीत के साथ संपन्न हुआ। एसआरपी कॉलेज के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद राय ने होली के महत्व को उपस्थित शिक्षकों, छात्रों एवं छात्राओं को बताया। वरीय शिक्षक प्रो लक्ष्मण कुमार ने कहा कि होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। हिंदू धर्म के अनुसार भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद के सकुशल बचने के सम्मान में यह त्यौहार मनाया जाता है। प्राचार्य प्रो अजय कुमार ने कहा कि होली के त्योहार मे समाज में आपसी सदभाव एवं भाईचारा का माहौल बनता है। आगत अतिथियों का स्वागत अजीत कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ नवनीत सिन्हा, डॉ वैद्यनाथ सिंह, रामनरेश सिंह, डॉ रमाशंकर, पंकज कुमार श्रीवास्तव, बबीता कुमारी, निशा कुमारी वर्मा, अर्चना सिन्हा, सुमित कुमार, गुंजन कुमार दास, सुधीर कुमार वर्मा, शशि कुमार, मोहित कुमार, शंभू कुमार, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Related posts

“छला समर्पण”: एक सच्ची कहानी

rktvnews

रक्षा मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर सशस्त्र बलों का नेतृत्व किया; उन्होंने 2,500 सैनिकों के साथ विभिन्न आसन और श्वास प्राणायाम किए।

rktvnews

एनएचपीसी, चेशर होम इंडिया (दिल्ली इकाई) के शारीरिक और मानसिक दिव्यांगजनों को चिकित्सा देखभाल और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करेगी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने जागरण फोरम का उद्घाटन किया, सकारात्मक राष्ट्र निर्माण संवाद का आह्वान किया।

rktvnews

जिला स्तरीय राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ!1 से 6 सितंबर तक आयोजित होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव तय कार्यक्रम रद्द कर पीड़ितों के बीच पहुंचे पंधाना।

rktvnews

Leave a Comment