RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

दरभंगा:ख़राब मौसम और बारिश के वाबजूद जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)20 मार्च।लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन निदेशानुसार दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान (पश्चिमी) प्रखंड अंतर्गत बिशारिया पंचायत*में एवं *हायाघाट प्रखंड अंतर्गत चन्दनपट्टी पंचायत के अकबरपुर ग्राम में,मलही पट्टी उत्तरी पंचायत,कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत उसरी पंचायत में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान अन्तर्गत जागरूकता रैली, संगोष्ठी एवं संकल्प अभियान का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि दरभंगा जिला के हायाघाट प्रखंड अंतर्गत चन्दनपट्टी पंचायत के अकबरपुर ग्राम में Very Low VTR बूथ संख्या 096 पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत, रंगोली, सभा,रैली के साथ-साथ मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर जीविका दरभंगा,जिला परियोजना प्रबंधक डॉ.ऋचा गार्गी ने जीविका दीदियों को मतदान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने मतदान के महत्त्व को समझाया, इस खराब मौसम में भी सैकड़ो दीदीयों की उपस्थिति को लेकर काफी खुश हुई।
उन्होंने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है,वर्षा भी हो रही है, इसके बावजूद भी दीदीयों की उपस्थिति य़ह दर्शाता है कि यहाँ की जीविका दीदियाँ मतदान को लेकर काफी उत्साहित है।
इस अवसर पर सैकड़ों जीविका दीदी ने अपनी सहभागिता निभाई एवं लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया।
रैली में संचार-प्रबंधक राजा सागर, ब्रजेश कुमार,वर्षा कुमारी आदि कर्मी भी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर :धनुष भंग होते क्रोधित हुए परशुराम, सीता और राम का हुआ विवाह।

rktvnews

भोजपुर: संभावना विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल- सह-पुरस्कार वितरण समारोह 2024 का आयोजन।

rktvnews

रिविलगंज बाईपास निर्माण कार्य में तेजी लायें- जिलाधिकारी

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह अनुदान एवं निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान के कुल 18 लाभुकों को 1 लाख रुपये का सावधि प्रदत्त।

rktvnews

एनसीसी कैडेटों से मंत्रमुग्ध हुए सेना प्रमुख।

rktvnews

रायपुर : जन-जन की सहभागिता से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

Leave a Comment