RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

मध्यप्रदेश की तीन विभूतियां संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2023 से सम्मानित!राष्ट्रपति ने प्रदान किये पुरस्कार।

RKTVNEWS/नई दिल्ली /06 मार्च।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन में आयोजित एक अलंकरण समारोह में प्रदेश की तीन विभूतियों को वर्ष 2023 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने रंगमंच के क्षेत्र में राजीव वर्मा और अनूप जोशी तथा संगीत के क्षेत्र में कलापिनी कोमकली को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कृत विजेताओं को अंगवस्त्रम और एक लाख रुपए की नगद धनराशि भी प्रदान की गई।
राजीव वर्मा को रंगमंच अभिनय में, अनूप जोशी को संबद्ध नाट्यकला- प्रकाश विन्यास में तथा कलापिनी कोमकली को हिंदुस्तानी गायन संगीत में विशिष्ट योगदान के लिए अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम में वर्ष 2022 और 2023 के लिए कुल 94 विभूतियों को अकादमी पुरस्कार और 7 कलाकारों को अकादमी फेलोशिप प्रदान किए गये। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ के चंद्रहास बघेल ने भारत रंग महोत्सव में बिखेरा लोक संस्कृति का रंग, दिल्ली के दर्शक हुए मंत्रमुग्ध।

rktvnews

भोजपुर:तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कई योजनाओं का किया उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर : अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

चतरा:जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन समिति एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

15 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

महिला हेल्प डेस्क पर सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment