RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नितिन गडकरी ने कर्नाटक के बागलकोट और बेलगावी जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग- 748ए के बेलगाम-हुंगुंड-रायचूर खंड के 4-लेन के लिए 2675.31 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 06 मार्च।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में बताया कि कर्नाटक के बागलकोट और बेलगावी जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग- 748ए के बेलगाम-हुंगुंड-रायचूर खंड के 4-लेन के लिए 2675.31 करोड़ रुपये की पर्याप्त धनराशि मंजूर की गई है। इसे हाइब्रिड एन्यूटी (वार्षिकी) मोड में कार्यान्वित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत सड़क की कुल लंबाई 92.40 किलोमीटर है।
उन्होंने कहा कि यह खंड पणजी-हैदराबाद ईसी10 गलियारे का अभिन्न अंग है। ईसी-10 कई प्रमुख औद्योगिक केंद्रों को आपस में जोड़ता है। इनमें पणजी, जो कि मत्स्यपालन, पर्यटन, कृषि व औषधि उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है, बेलगावी, जिसे खाद्यान्न, गन्ना, कपास, तम्बाकू, तिलहन और डेयरी उत्पादों के लिए जाना जाता है। इनके अलावा रायचूर, जिसे चावल, कपास, मूंगफली और दालों के लिए पहचाना जाता है और हैदराबाद जो कि आईटी, औषधि, स्वास्थ्य सेवा और गोवा, कर्नाटक व तेलंगाना में स्थित विभिन्न स्टार्टअप्स केंद्र के लिए विख्यात है, इन औद्योगिक केंद्रों में शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर : साइकल पोलो प्रतियोगिता:मध्यप्रदेश से हार तेलंगाना की टीम प्रतियोगिता से बाहर।

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह डी.आई.टी. विश्वविद्यालय, देहरादून के नवम् दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

चतरा:78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने गोपनीय शाखा एवं समाहरणालय परिसर में किया झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी।

rktvnews

जन्म दिन पर करे हनुमान जी की पूजा:विभू सिंह

rktvnews

जीएसटी की नई दरें किसानों के लिए वरदान साबित होंगी: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा के ई किसान भवन में किया गया मैनुअल एग्री कीट का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment