RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण जिला में वर्त्तमान वित्तीय वर्ष के लिये 1344 लाभुकों को बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत दी गई है स्वीकृति!जिलाधिकारी ने चयनित लाभुकों में से दो को प्रथम किश्त की राशि के चेक का किया वितरण।

RKTV NEWS/सारण(छपरा) 06 मार्च। बिहार राज्य के लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लघु उद्यम की स्थापना हेतु राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत 2 लाख रुपये का अनुदान तीन अलग अलग किश्तों में दिया जाना है।
आज माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना में आयोजित कार्यक्रम में बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत वर्त्तमान वित्तीय वर्ष हेतु चयनित लाभुकों के प्रथम किश्त की राशि के भुगतान का शुभारंभ किया गया।
इस योजना के तहत सारण जिला में वर्त्तमान वित्तीय वर्ष में 1344 लाभुकों को स्वीकृति दी गई है। इसमें सामान्य श्रेणी के 197, पिछड़ा वर्ग के 412, अति पिछड़ा वर्ग के 466, अनुसूचित जाति वर्ग के 243 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के 26 लाभुक शामिल हैं।
इन लाभुकों को प्रथम किश्त के रूप में 50 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। लघु उद्यम की स्थापना में इस राशि का उपयोग कर उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा करने के बाद द्वितीय किश्त के रूप में 1 लाख रुपये की राशि दी जायेगी। इस राशि की उपयोगिता के आधार पर तृतीय एवं अंतिम किश्त के रूप में 50 हजार रुपये की राशि लाभुक को दी जायेगी।
इस योजना के राज्य स्तर पर आज औपचारिक शुभारंभ के उपरांत जिलाधिकारी अमन समीर ने जिला के चयनित लाभुकों में से सांकेतिक रूप से 2 लाभुकों के बीच 50 हजार रुपये की प्रथम किश्त की राशि का चेक वितरित किया। उन्होंने लाभुकों से उनके द्वारा स्थापित किये जा रहे उद्यम के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सारण भी उपस्थित थीं।

Related posts

08 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

18 मई कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

उज्जैन:पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली का करंट लगने से दो बच्चों की मौत की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने गुजरात के हलोल में प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment