RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

दरभंगा:GeM पोर्टल से सामग्रियों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

RKTVNEWS/दरभंगा (बिहार)03 मार्च।समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सभागार में शनिवार को GeM पोर्टल से सामग्रियों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर जिलाधिकारी राजीव रौशन के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, उप निदेशक जन-सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद, GeM फैसिलिटेर सुबोध कांत ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि GeM पोर्टल के माध्यम से सभी कार्यालय में सामग्री की खरीदारी हेतु जिला स्तर पर प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी विभागों के डी.डी.ओ ने प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लिया है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि जो भी सरकारी संस्थानों में सामग्री क्रय होता है, वह पारदर्शी तरीके से GeM पोर्टल के माध्यम से हो और साथ ही जो विक्रेता सेलर है वह भी इस प्रकार से ऑन बोर्ड हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि GeM पोर्टल एक पारदर्शी मेकैनिज्म व्यवस्था है और इसका लाभ सभी कार्यालय को मिल रहा है।
GeM फैसिलिटेटर सुबोध कांत द्वारा GeM पोर्टल के संबंध में उपस्थित सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी/कार्यालय प्रधान को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत) अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता (आपदा) सलीम अख्तर, जिला कल्याण पदाधिकारी मो.असलम अली एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली:देश में सबसे अधिक महिला पुलिस और महिला स्वयं सहायता समूह बिहार में : राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

33 डुमरी उपचुनाव को लेकर की जा रही मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न!33 डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बेबी देवी रही विजयी।

rktvnews

तेलंगाना:राष्ट्रपति ने लोकमंथन-2024 के उद्घाटन सत्र में भाग लिया।

rktvnews

पटना: दलित अधिकार समागम का आयोजन।

rktvnews

सरकार ने आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना-2.0 के तहत 27 विनिर्माताओं को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment