RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

हनुमानगढ़:जिला स्तरीय इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने रस्साकस्सी और कबड्डी में दिखाया दमखम।

RKTVNEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान )01 मार्च। स्थानीय राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय में पूर्व के आयोजित खेल सप्ताह के दौरान प्रथम तीन विजेता प्रतिभागियों/विजेता टीमों के मध्य जिला स्तरीय अन्तर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में दूसरे दिन शुक्रवार को रस्साकस्सी (महिला), कबड्डी (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल गतिविधियों के साथ ही स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता के लिए खिलाड़ियों को शपथ दिलवाई। रस्साकस्सी महिला वर्ग में राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय हनुमानगढ़ की टीम विजेता रही जबकि राजकीय महाविद्यालय टिब्बी उपविजेता रही।
कबड्डी (पुरूष एवं महिला) महिला वर्ग में राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय हनुमानगढ़ विजेता रही, जबकि राजकीय महाविद्यालय नोहर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में महाविद्यालय संकाय सदस्य भावना, सिद्वार्थ राव, डॉ. अर्चना गोदारा, शिशुपाल, डॉ. राजकुमार, भागवन्ती, गुरमेल सिंह, सुश्री मनदीप कौर, अनमोल कुमार शर्मा, सुमन, सोहनलाल, महेन्द्र सिंह, अजीतपाल सिंह, रणजीत सिंह तथा खेल प्रशिक्षक अवतार सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

रांची:हेमंत सरकार रोहिंग्या,बांग्लादेशी को बसाती है और झारखंडियों को उजाड़ रही : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

भोजपुर:मानव उतना पाप नही कर सकता जितनी नारायण के नाम में है शक्ति: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

उत्तराखंड:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल श्री हरिचंदन को रथ यात्रा के लिए दिया गया आमंत्रण।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment