RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : शाहपुर के पकङी मे भाजपा का लाभार्थी कार्यशाला आयोजित।

लाभार्थी कार्यशाला को संबोधित करते जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 फरवरी। भोजपुर जिले के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के शाहपुर पूर्वी मंडल के पकड़ी गांव में भाजपा द्वारा लाभार्थी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता कृष्णा सिंह तथा संचालन आयुष सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी द्वारा अधिकृत प्रभारी तथा जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान बढा है। उनके कार्यकाल में जनहित में जितना कार्य हुआ है वह कभी नहीं हुआ था। 80 करोङ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। चार करोङ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, आयुष्मान योजना जैसी अनेक योजनायें चलाई जा रही हैं जिससे लाभार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को घर-घर जाकर लोगों को बताने की अपील की ताकि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देकर इस बार पुनः प्रधानमंत्री बनायें। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार 400 का आंकड़ा पार करना है और मोदी जी को प्रधान सेवक बनना है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, मंडल अध्यक्ष अमरनाथ राय, सुरेंद्र पांडे, संजय राय, प्रभु नारायण सिंह, आरती देवी, त्रिभुवन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

आजमगढ़:मॉरीशस की चेयरमैन एवं अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका और नेपाल के प्रथम प्रमुख आयुक्त करेंगे अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन का उद्घाटन: अरविंद चित्रांश

rktvnews

छपरा नगर निगम क्षेत्र में खनुआ नाले पर बने दुकानों को अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत हटाने की प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक पूरी तरह अतिक्रमण हट न जाए- जिलाधिकारी

rktvnews

इंदौर:क्वांटिटी नहीं क्वालिटी आउट ऑफ़ बॉक्स यही नई शिक्षा नीति का सार: केंद्रीय गृह मंत्री

rktvnews

भोजपुर:“मुख्यमंत्री विद्युत् उपभोक्ता सहायता योजना” के तहत जिले में भव्य एवं ऐतिहासिक जन-सम्वाद कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

पटना:मनरेगा की पुनर्बहाली, ग्रामजी कानून की वापसी और बुलडोजर कार्रवाई पर रोक की मांग को लेकर खेग्रामस का राज्यव्यापी प्रदर्शन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं मानव व्यापार निषेध के सुदृढ़ीकरण हेतु 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment