RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के तैयारी के क्रम में उप विकासआयुक्त, की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित सभी कोषांगों के कार्यों की समीक्षा हेतु सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक।

आरा/भोजपुर 20 फरवरी।लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के तैयारी के क्रम में आज उप विकासआयुक्त, भोजपुर की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारियों,सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ कोषांगों से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी। उक्त समीक्षा बैठक में निम्न निदेश दिये गये :-
(1) कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी को सभी पदाधिकारी/कर्मियों का डाटा बेस की प्रविष्टि एक सप्ताह के अंदर कराने का निदेश दिया गया। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अभी तक Eाeconसॉफटवेयर पर 17878 डाटा बेस की प्रविष्टि किया जा चुका है।
(2) नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग द्वारा मतदान कर्मियों एवं अन्य पदाधिकारियों के प्रशिक्षण से संबंधित प्रशिक्षण कैलेन्डर तैयार करने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही नोडल पदाधिकारी को प्रशिक्षण स्थल का चयन करने हेतु भौतिक सत्यापन करने का निदेश दिया गया।
(3) नोडल पदाधिकारी, सामग्री-सह-मतदाता सूची कोषांग को मतदान केन्द्रों के आधार पर मतदान सामग्रियों एवं मतगणना सामग्रियों के आवश्यकता का आकलन करने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही कोषांग के संचालन हेतु स्थल चिन्हित करने हेतु भी निदेशित किया गया।
(4) वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी को विभिन्न प्रकार के वाहनों की आवश्यकता एवं उपलब्धता से संबंधित प्रतिवेदन, वाहनों के रख-रखाव हेतु स्थल चिन्हित करना, डिस्पैच सेंटर पर वाहनों के रख-रखाव हेतु स्थल चिन्हित करने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही डिस्पैच सेंटर से मतदान केन्द्रों तक सुचारु परिवहन हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से रुट चार्ट प्राप्त करने हेतु भी निदेशित किया गया।
(5) आदर्श आचार संहिता कोषांग के नोडल पदाधिकारी को ससमय एम0सी0सी0 टीम एवं cVIGILटीम का गठन करने हेतु निदेशित किया गया।
(6) अभ्यर्थी व्यय कोषांग के नोडल पदाधिकारी को अभ्यर्थी हेतु आवश्यक वस्तुओं का बाजार दर तैयार करने एवं FS, SSTs, AEOs, VSTs, ATs, WVT टीम का अविलंब गठन करने हेतु निदेशित किया गया।
(7) चुनाव प्रेक्षक कोषांग के नोडल पदाधिकारी को माननीय प्रक्षक हेतु संपर्क पदाधिकारी को चिन्हित करने एवं प्रक्षक महोदय के लिए फोल्डर हेतु आवश्यक प्रतिवेदन तैयार करने हेतु निदेशित किया गया है।
(8) विधि-व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी को भेद्य निर्वाचक, टोला, मुहल्ला एवं मतदान केन्द्र क्षेत्रों की पहचान एवं निरोधात्मक कार्रवाई का सतत् अनुश्रवण करने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही क्रिटिकल/संवेदनशील/अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान कराते हुए उसकी सूची तैयार करने हेतु निदेशित किया गया।
(9) नोडल पदाधिकारी मतपत्र/डमी बैलेट पेपर कोषांग को मतपत्रों के मुद्रण हेतु आवश्यकता एवंआकलन करने तथा डाक मतपत्र का आकलन, संधारण एवं रख-रखाव की व्यवस्था करने हेतु निदेशित किया गया।
(10) मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी को लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 से संबंधित बैठकों का प्रेस रिलिज तैयार करना, निर्वाचन से संबंधित तैयारी की सूचना दैनिक रुप से प्रेस को देने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही निर्वाचन से संबंधित सूचनाओं का प्रेस कतरण को संधारित कर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया।
(11) वीडियोग्राफी एवं वेबकास्टिंग कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्वाचन में उपयोग हेतु वीडियोग्राफर का आकलन तैयार कर चिन्हित मतदान केन्द्र पर वेबकास्टिंग हेतु कार्य योजना अविलंब तैयार करने हेतुनिदेशित किया गया।
(12) कम्यूनिकेशन प्लान कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्वाची पदाधिकारी/सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं मतदान केन्द्र स्तर पर सभी पदाधिकारियों का सूचना प्राप्त कर निर्वाचन विभाग, बिहार पटना केसॉफ्टवेयर पर प्रविष्टि करते हुए कम्यूनिकेशन प्लान तैयार करने हेतु निदेशित किया गया।
(13) अर्द्धसैनिक बल कोषांग के नोडल पदाधिकारी को सभी प्रखंडों से अद्धैसैनिक बलों के आवासन हेतु प्राप्त चिन्हित स्थलों पर सभी प्रकार के मूलभूत सुविधा का भौतिक सत्यापन का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया।
(14) नोडल पदाधिकारी, कार्मिक कल्याण प्रबंधन कोषांग को चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण स्थल एवं मतदान दलों के ठहराव स्थल पर पीने का पानी, शौचालय एंव अन्य सुविधाओं की व्यवस्थाओं कराने से संबंधित निदेश दिया गया।
(15) वजगृह एवं मतगणना कोषांग के नोडल पदाधिकारी को बजगृ निर्माण हेतु स्थलों को चिन्हित करने का निदेश दिया गया।
(16) सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि कोषांगों से निर्गत आदेश की प्रति को डीआईओ0, एन0आई0सी0, भोजपुर को उपलब्ध करायेंगे ताकि ससमय जिला के वेबसाईट पर अपलोड किया जा सके।
(17) एकल खिड़की कोषांग के नोडल पदाधिकारी को अभ्यर्थियों को एकल खिड़की के माध्यम से सभी प्रकार के अनुमति पत्र निर्गत करने हेतु सभी तरह की तैयारी पूर्व से ही कर लिया जाए ताकि आवेदन पत्र प्राप्त होते ही संबंधित अभ्यर्थी को अनुमति दिया जा सके। इस हेतु पूर्व से ही एक टीम तैयार करने हेतु निदेशित कियागया।
(18) स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्वाचकों में जागरुकता लाने हेतु स्वीप गतिविधियोंअंतर्गत प्रचार-प्रसार के लिए कार्य योजना तैयार कर उसका क्रियान्वयन करने हेतु निदेशित किया गया।

Related posts

भावी केन्द्रीय सरकार से मेरी भी कुछ अपेक्षाएँ हैं..: डॉ रेणु मिश्र

rktvnews

बिहार:भोजपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने हासिल किया सर्वश्रेष्ठ टीम का सम्मान।

rktvnews

सारण: जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 07 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 165जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले को संबोधित किया,नवनियुक्तों को लगभग 51 हजार नियुक्ति पत्र वितरित किये।

rktvnews

रोहतास जिले में योजनाओं के लाभ का घुस का रेट चार्ट वृद्धा पेंशन ₹ 3000,परिवारिक लाभ ₹10000!रोहतास में बिन घुस के नहीं होता है कोई काम: तोराब

rktvnews

Leave a Comment