RK TV News
खबरें
Breaking Newsवित्तीय

डीएफएस सचिव ने नई दिल्ली में ऋण वसूली अपीलीय न्यायाधिकरणों (डीआरएटी) के प्रमुखों और ऋण वसूली न्यायाधिकरणों (डीआरटी) के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की अध्यक्षता की।

नई दिल्ली/पीआईबी 17 फरवरी।वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) के सचिव डॉ. विवेक जोशी ने आज नई दिल्ली में वित्तीय सेवा विभाग द्वारा आयोजित ऋण वसूली अपीलीय न्यायाधिकरण (डीआरएटी) के अध्यक्षों और ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) के पीठासीन अधिकारियों के एक सम्मेलन की अध्यक्षता की।
इस बैठक में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी; मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए); और वित्त मंत्रालय एवं भारतीय दिवाला और दिवालियापन बोर्ड (आईबीबीआई) के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक के दौरान, ऋणों की शीघ्र वसूली के लिए डीआरटी की प्रभावकारिता बढ़ाने हेतु विभिन्न हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा की गई। इस बैठक के दौरान जिन मुख्य मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें शामिल हैं:
डीआरटी और डीआरएटी सख्त निगरानी के माध्यम से विभिन्न चरणों में लंबित मामलों को कम करने हेतु हरसंभव कदम उठाएंगे।
वसूली की प्रक्रिया को और अधिक कुशल बनाने हेतु ऋण वसूली न्यायाधिकरण विनियम, सरफेसी अधिनियम और आरडीबी अधिनियम में बदलाव एवं संशोधन के संबंध में कई सुझावों पर चर्चा की गई।
बैंक पैनल में शामिल अधिवक्ताओं के प्रदर्शन की समय-समय पर समीक्षा करेंगे और पैनल में शामिल अधिवक्ताओं को उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए मामलों के आवंटन को तर्कसंगत बनायेंगे।
विभिन्न अधिनियमों- सरफेसी अधिनियम अधिनियम, 2002, आरडीबी अधिनियम, 1993 और आईबीसी, 2016 के प्रावधानों के तहत बैंकों और वित्तीय संस्थानों की संपत्तियों की लिस्टिंग और नीलामी के लिए विकासाधीन ई-नीलामी मंच का लाभ उठाना।
बैंक और वित्तीय संस्थान उन मामलों का समाधान करेंगे जो डीआरटी और डीआरएटी में लंबित हैं लेकिन उनका निपटारा पहले ही हो चुका है।
सभी बैंक न्यायिक मंचों के समक्ष अपने संबंधित मामलों की सभी सुनवाई में अपने अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

बक्सर: श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

आरा में भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान द्वारा “बाबा ज्योति स्वरूप” की श्रद्धांजलि सभा आयोजित! बाबा ज्योति स्वरूप की कृतियों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि:पत्रकार नरेंद्र सिंह

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने किया कान्हाचट्टी प्रखंड का निरीक्षण एवं आयोजित किया जनता दरबार।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं की है पार्टी :विनोद तावड़े

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘स्वच्छोत्सव-2025 कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने नैथला में धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment