RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर:जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने किया डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन।

बक्सर/बिहार 14 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत +2 राज हाई स्कूल परिसर में निर्मित सामुदायिक सह डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों ने नौकरी प्राप्त कर ली है वह अपनी किताबों को इन पुस्तकालय में दान देकर बच्चों का भविष्य संवार सकते हैं। उनके द्वारा दिए गए पुस्तक को पुस्तकालय्यों तक पहुंचाया जाएगा। छात्रों की सुविधा हेतु लाइब्रेरी में इंटरनेट की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। साथ ही जो छात्र इंटरनेट के माध्यम से ई बुक लेकर पढ़ना चाहते हैं उनके लिए कंप्यूटर की भी व्यवस्था की गई है।
छात्रों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा हेतु पुस्तकालय में प्रतियोगिता दर्पण, बिहार दर्पण समेत कई पुस्तक उपलब्ध हैं। पुस्तकालय में 30 छात्रों को एक साथ बैठकर पढ़ने की व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

वाणिज्य कर विभाग की इनपुट टैक्स क्रेडिट से शत प्रतिशत कर भुगतान व सेकेंड हैंड कार बिक्री करने वालों ब्यवसाइयों के विरुद्ध कार्रवाई।

rktvnews

कॉरपोरेट सरकार में निशाने पर आदिवासी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के पुरस्कार समारोह में भाग लिया।

rktvnews

गिरीडीह:जिला आपूर्ति पदाधिकारी,गुलाम समदानी ने जमुआ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न राइस मिलों का निरीक्षण किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुभकामनाएं दीं; मेजर ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

गिरीडीह:अवैध खनन, खनिजों के अनाधिकृत परिवहन, बिना लाइसेंस/अनुमति संचालित क्रेशर इकाइयों तथा बाजार क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण जैसी गंभीर समस्याओं को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ अनिमेष रंजन ने बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment