
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अप्रैल।अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि इधर कुछ समय से अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ता दिख रहा था जिस पर प्रभावी अंकुश लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई लोग सत्ता से चिपके रहते हैं जबकि नीतीश कुमार ने हंसते-हंसते पद का त्याग कर तथा सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाकर एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। जनसंघ अध्यक्ष ने दोनों नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए बिहार के सुखद भविष्य की आशा व्यक्त की।
